Roti Pizza Recipe In Hindi: पिज्जा एक बहुत ही फेमस फास्ट फूड है जिसको बच्चों से लेकर बड़े भी खाने के दीवाने रहते हैं। आमतौर पर पिज्जा मैदे की मदद से बनाकर तैयार किया जाता है जोकि आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक माना जाता है।
ऐसे में आज हम आपके लिए रोटी की मदद से पिज्जा बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। भारतीय घरों में रोटी खाना एक आम बात है जोकि आमतौर पर गेंहू के आटे से बनाई जाती है।
इसके सेवन से आपकी सेहत को कोई भी नुकसान नहीं पहुंचता है। इसलिए ये पिज्जा टेस्टी होने के साथ-साथ सेहतमंद भी होता है। इसको आप नाश्ते से लेकर लंच में बनाकर बच्चों को खुश कर सकते हैं। इसको बनाना भी बहुत आसान होता है, तो चलिए जानते हैं रोटी पिज्जा (Roti Pizza Recipe) बनाने की रेसिपी-
रोटी पिज्जा बनाने की सामग्री-
- रूमाली रोटियां 2
- चीज़ स्प्रेड 2 बड़े चम्मच
- प्याज 1 मध्यम कटा हुआ
- कॉर्न 4 बड़े चम्मच
- नमक आवश्यकता अनुसार
- चिल्ली फ्लेक्स 1 छोटा चम्मच
- मोजरेला 1/2 कप कद्दूकस किया हुआ
- पास्ता सॉस 2 बड़े चम्मच
- टमाटर 1 मध्यम कटा
- शिमला मिर्च 1 मध्यम कटी (हरी मिर्च)
- अजवायन 1 छोटा चम्मच
- काली मिर्च 1/4 छोटा चम्मच
रोटी पिज्जा बनाने की रेसिपी- (Roti Pizza Recipe)
- इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बाउल में कटे हुए प्याज टमाटर और शिमला मिर्च डालें।
- इसके साथ ही आप इसमें कॉर्न, नमक, काली मिर्च, ऑरिगैनो और चिली फ्लेक्स डालें।
- फिर आप इन सारी चीजों को अच्छी तरह से मिलाकर अलग रख दें।
- इसके बाद आप एक रोटी को लकर उस पर अच्छे से 1 बड़ा चम्मच पास्ता सॉस लगाएं।
- फिर आप रोटी पर 1 टेबल स्पून चीज डालकर अच्छे से फैला दें।
- इसके बाद आप रोटी पर सब्जी वाले मिक्चर को आधा डाल दें।
- फिर आप इसके ऊपर आधी मात्रा में मोजरेला चीज डाल दें।
- इसके बाद आप दूसरी रोटी के लिए आप फिर से यही विधि उपयोग करें।
- फिर आप रोटी पिज्जा को ओवन में करीब 180 डिग्री सेल्सियस पर करीब 8-10 मिनट तक बेक कर लें।
- अब आपका टेस्टी और हेल्दी रोटी पिज्जा बनकर तैयार हो चुका है।
- फिर आप इसको स्लाइस में काटकर केचप, रेट चिली और ऑरिगेनों के साथ गर्मागर्म सर्व करें।
संबंधित खबरें
धनतेरस पर मां लक्ष्मी और कुबेर देव की बरसे कृपा, अपनों को भेजें ये मैसेज
1 hr agoकम सैलरी में कैसे करें दिवाली की तैयारी? इन स्मार्ट टिप्स से बचाएं पैसे
9 hrs agoधनतेरस पर बनाएं महाराष्ट्र की फेमस पूरन पोली, मजा हो जाएगा दोगुना
11 hrs agoदिवाली पर बिना मावा और चाशनी के बनाएं नारियल के लड्डू, स्वाद ऐसा कि बाजार की मिठाई भी लगेगी फीकी
1 day agoदिवाली पर पुरानी साड़ी को इस तरह करें स्टाइल, ट्रेंडी दिखेगा लुक
1 day agoदिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
1 day agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
1 day agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
1 day agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines