How to Make Leftover Roti Chaat: रोटी भारत का एक पारंपरिक फूड है। इसलिए भारतीय घरों में आमतौर पर रोजाना गेहूं की गर्मागर्म रोटियां बनाकर खाई जाती हैं। ऐसे में कई बार रोटियां बच भी जाती हैं। जिनको लोग अगरले दिन फेंक देते हैं क्योंकि ठंडी और बासी रोटियां स्वाद में अच्छी नहीं लगती हैं।
इसलिए आज हम आपके लिए बासी रोटी की चाट बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये चाट स्वाद में खूब चटपटी लगती है। साथ ही इसको आप कुछ ही मिनट में बनाकर तैयार कर लेते हैं, तो चलिए जानते हैं बासी रोटी की चाट (How to Make Leftover Roti Chaat) बनाने की रेसिपी-
बासी रोटी की चाट बनाने की आवश्यक सामग्री-
- रोटियां 4-5 बासी
- आलू 1 उबला और मैश किया हुआ
- टमाटर 2 (बारीक कटा हुआ)
- काले चने 1 छोटा कप (उबले हुए)
- प्याज 2 (बारिक कटा हुआ)
- दही 1 बड़ी कटोरी
- हरी मिर्च 2
- हरा धनिया 1 बड़े चम्मच (बारिक कटा हुआ)
- हरी चटनी
- इमली की चटनी
- जीरा पाउडर 1 बड़ा चम्मच (भुना हुआ)
- लाल मिर्च पाउडर 1 छोटा चम्मच
- नमक सादा
- तेल
- अनार के दाने
- नमकीन
बासी रोटी की चाट कैसे बनाएं? (How to Make Leftover Roti Chaat)
- बासी रोटी की चाट बनाने के लिए आप सबसे पहले बासी रोटियां लें।
- फिर आप इन रोटियों को पतला-पतला काटकर रोल कर लें।
- इसके बाद आप एक कढ़ाई में तेल डालकर गर्म कर लें।
- फिर आप रोटी के टुकड़ों को तेल में डालकर तल लें।
- इसके बाद आप इनको थोड़ी देर ठंडा होने के लिए छोड़ लें।
- फिर आप एक बाउल में सारी सामग्री डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
- इसके बाद आप एक प्लेट में तली हुई रोटी का रोल लेंकर मिक्चर को डालें।
- अब आपकी टेस्टी बासी रोटी की चाट बनकर तैयार हो चुकी है।
- फिर आप इसको नमकीन, अनार के दाने और हरा धनिया से गार्निश करके सर्व करें।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
57 mins agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
1 hr agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
1 hr agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
4 hrs agoफेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
19 hrs agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
19 hrs agoमेहंदी से बाल संतरी नहीं बल्कि काले चाहिए तो घोल में मिला लीजिए ये 2 चीजें
23 hrs agoब्रेकअप से महिलाओं से ज्यादा पुरुषों की उजड़ जाती है जिंदगी! शोध में बताया
23 hrs agoबाजार के मिलावटी Butter से बचें! घर पर ऐसे बनाएं शुद्ध देसी मक्खन
1 day agoन ज्यादा टाइट, न ढीला! इस तरह लें ब्लाउज का सही नाप, मिलेगी परफेक्ट फिटिंग
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines