Coconut Paneer Recipe In Hindi: नई दिल्ली: पनीर एक डेयरी प्रोडक्ट है जोकि रिच प्रोटीन और फाइबर का एक बहुत ही अच्छा सॉर्स है। इसलिए पनीर से बनी डिशेज को खाने के लोग दीवाने रहते हैं। आमतौर पर पनीर की मदद से कई तरह की डिशेज बनाई जाती हैं जैसे- पनीर टिक्का, मटर पनीर, कढ़ाई पनीर, पनीर रोल या पनीर पुलाव आदि। लेकिन क्या कभी आपने कोकोनट पनीर का स्वाद चखा है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए कोकोनट पनीर बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये स्वाद में खूब लजीज और चटपटा होता है। इसको आप करवा चौथ पर डिनर में बनाकर मजा ले सकते हैं, तो चलिए जानते हैं कोकोनट पनीर (Coconut Paneer Recipe) बनाने की रेसिपी-
अभी पढ़ें – उम्र से 10 साल छोटी दिखाना चाहती हैं, तो फेस पर ऐसे लगाएं चावल का स्टार्च
कोकोनट पनीर बनाने की सामग्री-
- 250 ग्राम पनीर
- 1/2 कप ताजा क्रीम
- 5 टेबलस्पून नारियल कद्दूकस
- 2-3 टमाटर
- 2 प्याज
- 1 टी स्पून अदरक-लहसुन पेस्ट
- 1/2 टी स्पून हल्दी
- 1 टी स्पून जीरा
- 1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
- 1 टी स्पून पनीर मसाला
- 3-4 हरी मिर्च
- 2 तेजपत्ता
- 2-3 लौंग
- 2-3 इलायची
- 1/2 टी स्पून गरम मसाला
- जरूरत के मुताबिक तेल
- स्वादानुसार नमक
अभी पढ़ें – हेल्थ कॉन्शियस लोग स्नैक में ट्राई करें पौष्टिकता से भरपूर मल्टीग्रेन क्रैकर, ये रही रेसिपी
कोकोनट पनीर बनाने की रेसिपी- (Coconut Paneer Recipe)
- इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले पनीर को धोकर चौकोर टुकड़ों में काट लें।
- फिर आप प्याज और टमाटर को भी धोकर बारीक काट लें।
- इसके बाद आप एक कढ़ाई में थोड़ा सा तेल डालें और गर्म करें।
- फिर आप इसमें पनीर डालें और हल्का सा फ्राई करके निकाल लें।
- इसके बाद आप कढ़ाई में बचे तेल में जीरा और तेजपत्ता डालकर कुछ सेकंड भून लें।
- फिर आप इसमें लौंग और इलायची डालें।
- इसके बाद आप इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें और करीब 1 मिनट तक भून लें।
- फिर आप इसमें बारीक कटा प्याज डालकर सुनहरा होने तक भून लें।
- इसके बाद आप इसमें टमाटर डालें और नरम होने तक पकाएं।
- फिर आप इसमें हल्दी, पनीर मसाला और गरम मसाला डालें और थोड़ी देर भून लें।
- इसके बाद आप इसमें कद्दूकस नारियल और लल मिर्च पाउडर डालें।
- फिर आप इसको करीब 2-3 मिनट तक पका लें।
- इसके बाद आप इसमें क्रीम डालकर सारी चीजों को अच्छी तरह से मिला लें।
- फिर आप आखिर में इसमें फ्राइड पनीर और आवश्यकतानुसार पानी डालें।
- इसके बाद ग्रेवी पककर गाढ़ी हो जाए तो आप गैस बंद कर दें।
- अब आपकी स्वादिष्ट कोकोनट पनीर बनकर तैयार हो चुकी है।
- फिर आप इसको कद्दूकस नारियल से गार्निश करके गर्मागर्म रोटी या पराठे के साथ सर्व करें।
अभी पढ़ें – लाइफ स्टाइल से जुड़ी ख़बरें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
(Zolpidem)
संबंधित खबरें
धनतेरस पर मां लक्ष्मी और कुबेर देव की बरसे कृपा, अपनों को भेजें ये मैसेज
1 hr agoकम सैलरी में कैसे करें दिवाली की तैयारी? इन स्मार्ट टिप्स से बचाएं पैसे
9 hrs agoधनतेरस पर बनाएं महाराष्ट्र की फेमस पूरन पोली, मजा हो जाएगा दोगुना
10 hrs agoदिवाली पर बिना मावा और चाशनी के बनाएं नारियल के लड्डू, स्वाद ऐसा कि बाजार की मिठाई भी लगेगी फीकी
1 day agoदिवाली पर पुरानी साड़ी को इस तरह करें स्टाइल, ट्रेंडी दिखेगा लुक
1 day agoदिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
1 day agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
1 day agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
1 day agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines