Tamarind Pulao Recipe In Hindi: टैमरिंड पुलाव एक साउथ इंडियन डिश हैं इसको चना, उड़द दाल और इमली का पल्प डालकर बनाया जाता है। ये स्वाद में बेहद लजीज और स्वादिष्ट लगते हैं।
ऐसे में आज हम आपके लिए टैमरिंड पुलाव बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। अगर आपके रात के सादा बने हुए चावल बच गए हैं तो इसको आप लंच में टैमरिंड पुलाव बनाकर खा सकते हैं।
इसको बनाने में आपको केवल 10 मिनट का ही समय लगता है। हर कोई इस डिश का स्वाद यकीनन खूब पसंद करेगा, तो चलिए जानते हैं टैमरिंड पुलाव (Tamarind Pulao Recipe) बनाने की रेसिपी-
टैमरिंड पुलाव बनाने की सामग्री-
- चावल 2 कप
- इमली पल्प 1/2 कप
- लाल मिर्च 3 साबुत
- करी पत्ते 1/4 कप
- हींग एक चुटकी
- राई 1 छोटा चम्मच
- चना दाल 1 बड़ा चम्मच
- उड़द दाल 1 छोटा चम्मच (धुली)
- मेथी बीज 1/4 छोटा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर 1/2 छोटा चम्मच
- मूंगफली 1 टेबल-स्पून
- नमक 1 छोटा चम्मच
- हल्दी पाउडर 1/4 छोटा चम्मच
- गुड़ तेल 1/4 छोटा चम्मच
टैमरिंड पुलाव बनाने की रेसिपी- (Tamarind Pulao Recipe)
- इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कढ़ाई में तेल गर्म कर लें।
- फिर आप इसमें मूंगफली के दाने और दोनों दालों को डालकर चटकने तक भून लें।
- इसके बाद आप इसमें करी पत्ता और सूखी लाल मिर्च डालकर मिक्स कर लें।
- फिर आप इसमें हींग, नमक, हल्दी पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से मिला लें।
- इसके बाद आप इसमें गुड़ डालें और अच्छी तरह से मिला लें।
- फिर जब गुड़ घुलकर पिघलने लगे तो आप इसमें इमली का पेस्ट डालें।
- इसके बाद आप इसको मिलाकर एक गाढ़ी ग्रेवी बना लें।
- फिर आप इसमें पके हुए चावल डालकर सारी चीजों को अच्छी तरह से मिला लें।
- इसके बाद आप इसको करीब 2-3 मिनट ढककर पकाएं।
- अब आपके टैमरिंड पुलाव बनकर तैयार हो चुके हैं।
- फिर आप इसको लंच के समय में दही और पापड़ के साथ गर्मागर्म सर्व करें।
संबंधित खबरें
धनतेरस पर मां लक्ष्मी और कुबेर देव की बरसे कृपा, अपनों को भेजें ये मैसेज
1 hr agoकम सैलरी में कैसे करें दिवाली की तैयारी? इन स्मार्ट टिप्स से बचाएं पैसे
9 hrs agoधनतेरस पर बनाएं महाराष्ट्र की फेमस पूरन पोली, मजा हो जाएगा दोगुना
11 hrs agoदिवाली पर बिना मावा और चाशनी के बनाएं नारियल के लड्डू, स्वाद ऐसा कि बाजार की मिठाई भी लगेगी फीकी
1 day agoदिवाली पर पुरानी साड़ी को इस तरह करें स्टाइल, ट्रेंडी दिखेगा लुक
1 day agoदिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
1 day agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
1 day agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
1 day agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines