How To Make Soan Papdi Kachori: सोन पापड़ी एक ऐसी स्वीट डिश है जिसको दिवाली पर सबसे ज्यादा भेंट किया जाता है क्योंकि ये एक सूखी मिठाई होती है जोकि काफी समय तक खराब नहीं होती है। इसलिए फेस्टिव सीजन में सोन पापड़ी के डब्बे हर घर में आपको खूब देखने को मिल जाते हैं जोकि रखे-रखे सीलने लगते हैं।
ऐसे में अगर आप चाहें तो रखी हुई सोन पापड़ी की मदद से कचौड़ी बनाकर भी खा सकते हैं। इसलिए आज हम आपके लिए सोन पापड़ी की कचौड़ी बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं।
सोन पापड़ी की कचौड़ी स्वाद में बेहद लजीज लगती हैं। इसके साथ ही इसको बनाने में भी कुछ ही मिनट लगते हैं, तो चलिए जानते हैं सोन पापड़ी की कचौड़ी (How To Make Soan Papdi Kachori) बनाने की विधि-
सोनपापड़ी कचौड़ी बनाने की आवश्यक सामग्री-
- 1 कप बची हुई सोन पापड़ी
- 2 कप गेंहू का आटा
- 1/4 चम्मच तिल
- 1/3 चम्मच इलायची पाउडर
- ज़रूरत के हिसाब से तेल
सोनपापड़ी कचौड़ी कैसे बनाएं? (How To Make Soan Papdi Kachori)
- सोनपापड़ी कचौड़ी बनाने के लिए आप सबसे पहले मिक्चर जार में सोन पापड़ी डालें।
- इसके साथ ही आप इसमें इलायची और तिल डालें।
- फिर आप इन सबको एक साथ मिक्सी में अच्छी तरह से पीस लें।
- इसके बाद आप इसको आटे में डालें और आवश्यकतानुसार में पानी डालकर आटा गूंथ लें।
- फिर आप इस आटे को थोड़ी देर के लिए अलग रख दें।
- इसके बाद आप एक कढ़ाई में तेल डालकर गरम होने के लिए रख दें।
- फिर आप गूंथे हुए आटे की लोई बनाकर कचौड़ी के बना लें।
- इसके बाद आप इनको गर्म तेल में डालें और सुनहरा होने तक डीप फ्राई कर लें।
- अब आपकी स्वादिष्ट सोन पापड़ी की मीठी कचौड़ी बनकर तैयार हो चुकी हैं।
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
12 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
13 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
13 hrs agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
15 hrs agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
17 hrs agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
17 hrs agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
17 hrs agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
20 hrs agoफेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
1 day agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines