How To Make Shahi Malpua: दिवाली के अगले दिन गोवर्धन पूजा की जाती है जिसमें लोग कई तरह के पकवान बनाकर गोवर्धन भगवान को भोग लगाते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए शाही मालपुए बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। इन स्वादिष्ट मालपुए को आप गोवर्धन भगवान के लिए प्रसाद स्वरूप बनाकर भोग लगा सकते हैं। शाही मालपुए कुछ ही मिनटों में बनकर तैयार भी हो जाते हैं, तो चलिए जानते हैं शाही मालपुए बनाने की विधि-
अभी पढ़ें – Kidney Health: आपकी ये 10 आदतें किडनी को कर सकती हैं पूरी तरह से खराब, आज से ही हो जाएं सतर्क
शाही मालपुआ बनाने की आवश्यक सामग्री-
- मैदा 1 कप
- मावा 1 कप
- दूध 1 कप
- बादाम 5-6 बारीक कटे हुए
- काजू 5-6 बारीक कटे हुए
- मखाने 5-6 बारीक कटे हुए
- घी
- चीनी 1 कप
- इलायची का पाउडर एक चौथाई चम्मच छोटी
- केसर 1 चुटकी
अभी पढ़ें – दिवाली डिनर का मजा बढ़ा देगा लाजवाब पनीर मखमली, इस विधि से घर पर करें तैयार
शाही मालपुआ कैसे बनाएं? (How To Make Shahi Malpua)
- शाही मालपुआ बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बड़े बर्तन में मैदा छान लें।
- फिर आप दूध, इलायची पाउडर और मावा डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
- इसके बाद आप इसमें पानी की एक बूंद डालकर बैटर तैयार कर लें।
- अगर बूंद तैरने लगे तो बैटर को अच्छी तरह से फेंटकर फूलने के लिए थोड़ी देर के लिए रख दें।
- फिर आप एक कढ़ाई में घी डाल कर गर्म कर लें।
- इसके बाद आप इसमें एक चम्मच की मदद से पुए का बैटर थोड़ा-थोड़ा कर डालकर पुए बना लें।
- फिर आप एक बर्तन में पानी और चीनी डालकर मध्यम आंच पर 5 मिनट तक पकाकर चाशनी बना लें।
- इसके बाद आप इसमें केसर डालकर अच्छे से मिला लें।
- फिर आप इसमें सारे पुए चाशनी में डालकर करीब आधे घंटे तक भिगोकर रखें।
- इसके बाद आप इसको बारीक कटे हुए ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करके सर्व करें।
अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
9 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
15 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
16 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
16 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
19 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines