How To Make Perfect Kada Prasad: आज 8 नवंबर को हर साल गुरुनानक जयंती मनाई जाती है। सिख समुदाय के लिए ये दिन बहुत महत्वपूर्ण होता है। ऐसे में इस गुरु पूर्व पर कड़ा प्रसाद बनाया जाता है। इस दिन कड़ा प्रसाद का एक अलग ही महत्व होता है।
इसलिए आज हम आपके लिए परफेक्ट कड़ा प्रसाद बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये स्वाद में बहुत टेस्टी होता है। इसको आप आसानी से कुछ ही समय में बनाकर तैयार कर सकते हैं, तो चलिए जानते हैं कड़ा प्रसाद ( How To Make Perfect Kada Prasad) बनाने की विधि-
कड़ा प्रसाद बनाने की आवश्यक सामग्री-
- 1 कप गेंहू आटा (दरदरा पिसा)
- 1 कप देसी घी
- 1 कप चीनी (स्वादानुसार)
- 1 टेबलस्पून काजू, पिस्ता कतरन
- 4 कप पानी
कड़ा प्रसाद कैसे बनाएं? (How To Make Perfect Kada Prasad)
- कड़ा प्रसाद बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कढ़ाई में पानी डालकर मीडियम आंच पर गर्म करें।
- फिर आप दूसरी गैस पर अन्य कढ़ाई में देसी घी डालकर मीडियम आंच पर गर्म करें।
- इसके बाद आप इसमें गेहूं का दरदरा पिसा आटा डालें।
- फिर आप इसको कम आंच पर चलाते हुए सुनहरा भूरा होने तक भून लें।
- इसके बाद आप इसमें 1 कप चीनी या स्वादानुसार चीनी डालकर अच्छे से मिलाएं।
- फिर जब पानी उबलने लगे तो आप गैस बंद कर दें।
- इसके बाद आप इस गर्म पानी को धीरे-धीरे भुने हुए आटे में डालें।
- फिर आप इसको करछी की मदद से अच्छी तरह से मिलाते जाएं।
- इसके बाद जब आटा और पानी मिलकर गाढ़ा घोल जैसा हो जाए तो आंच को तेज कर दें।
- फिर आप कढ़ाई ढककर इसको कम से कम 10 मिनट तक लगातार चलाते हुए पकाएं।
- इसके बाद जब इसमें मौजूद पानी पूरी तरह से सूख न जाए तो आप गैस बंद कर दें।
- अब आपका स्वाद से भरपूर कड़ा प्रसाद बनकर तैयार हो गया है।
- फिर आप इसको काजू और पिस्ता कतरन से गार्निश करके भोग लगाएं।
संबंधित खबरें
घर पर सिर्फ 7 दिन में उगाएं सरसों और मूंग के माइक्रोग्रीन्स, यहां जानिए
2 hrs agoमहानवमी पर अपनों को भेजें सुख-समृद्धि की शुभकामनाएं, यहां पढ़ें मैसेज
2 hrs agoफ्रंट हैंड से लेकर बैंक हैंड तक, दशहरा पर लगाएं ये ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन
3 hrs agoदशहरा पर छुट्टी है तो परिवार के साथ करें ये 7 एक्टिविटीज, यादगार बनेगा दिन
3 hrs agoनवरात्रि के आखिरी दिन क्या प्रसाद बनाएं? ट्राई करें ये आसान रेसिपी
4 hrs agoनवमी पर बच्चों को खिलाएं कुछ खास, बनाएं व्रत वाले पनीर रोल्स
5 hrs agoअपनों को भेजें मां दुर्गा की भक्ति से भरे ये खास संदेश, कोट्स और स्टेटस
6 hrs agoदशहरा पर घर पर बनाएं हलवाई जैसी मिल्क रोल बर्फी, बेहद आसान है रेसिपी
18 hrs agoदुर्गा पूजा पर लगाएं ये यूनिक मेहंदी डिजाइन, हाथ दिखेंगे बेहद खूबसूरत
1 day agoनवरात्रि में अब मन नहीं करना पड़ेगा कंट्रोल, समा चावल से तैयार करें डोसा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines