Guru Nanak Jayanti 2022: गुरु नानक जयंती पर बनाएं परफेक्ट कड़ा प्रसाद, ये रही आसान रेसिपी

Kada Prasad

Kada Prasad

विज्ञापन

How To Make Perfect Kada Prasad: आज 8 नवंबर को हर साल गुरुनानक जयंती मनाई जाती है। सिख समुदाय के लिए ये दिन बहुत महत्वपूर्ण होता है। ऐसे में इस गुरु पूर्व पर कड़ा प्रसाद बनाया जाता है। इस दिन कड़ा प्रसाद का एक अलग ही महत्व होता है।

इसलिए आज हम आपके लिए परफेक्ट कड़ा प्रसाद बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये स्वाद में बहुत टेस्टी होता है। इसको आप आसानी से कुछ ही समय में बनाकर तैयार कर सकते हैं, तो चलिए जानते हैं कड़ा प्रसाद ( How To Make Perfect Kada Prasad) बनाने की विधि-

Advertisment

कड़ा प्रसाद बनाने की आवश्यक सामग्री-

  • 1 कप गेंहू आटा (दरदरा पिसा)
  • 1 कप देसी घी
  • 1 कप चीनी (स्वादानुसार)
  • 1 टेबलस्पून काजू, पिस्ता कतरन
  • 4 कप पानी

कड़ा प्रसाद कैसे बनाएं? (How To Make Perfect Kada Prasad)

  • कड़ा प्रसाद बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कढ़ाई में पानी डालकर मीडियम आंच पर गर्म करें।
  • फिर आप दूसरी गैस पर अन्य कढ़ाई में देसी घी डालकर मीडियम आंच पर गर्म करें।
  • इसके बाद आप इसमें गेहूं का दरदरा पिसा आटा डालें।
  • फिर आप इसको कम आंच पर चलाते हुए सुनहरा भूरा होने तक भून लें।
  • इसके बाद आप इसमें 1 कप चीनी या स्वादानुसार चीनी डालकर अच्छे से मिलाएं।
  • फिर जब पानी उबलने लगे तो आप गैस बंद कर दें।
  • इसके बाद आप इस गर्म पानी को धीरे-धीरे भुने हुए आटे में डालें।
  • फिर आप इसको करछी की मदद से अच्छी तरह से मिलाते जाएं।
  • इसके बाद जब आटा और पानी मिलकर गाढ़ा घोल जैसा हो जाए तो आंच को तेज कर दें।
  • फिर आप कढ़ाई ढककर इसको कम से कम 10 मिनट तक लगातार चलाते हुए पकाएं।
  • इसके बाद जब इसमें मौजूद पानी पूरी तरह से सूख न जाए तो आप गैस बंद कर दें।
  • अब आपका स्वाद से भरपूर कड़ा प्रसाद बनकर तैयार हो गया है।
  • फिर आप इसको काजू और पिस्ता कतरन से गार्निश करके भोग लगाएं।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ