How To Make Panjiri Laddu: दिवाली के अगले दिन गोवर्धन पूजा की जाती है जिसमें लोग कई तरह के पकवान बनाकर गोवर्धन भगवान को भोग लगाते हैं। लेकिन गोवर्धन के प्रसाद में दो चीजों का बहुत ज्यादा महत्व होता है एक लड्डू और दूसरा पंजीरी। ऐसे में आज हम आपके लिए पंजीरी लड्डू बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। इन स्वादिष्ट लड्डुओं को बनाकर आप गोवर्धन भगवान के लिए प्रसाद स्वरूप बनाकर भोग लगा सकते हैं। पंजीरी लड्डू कुछ ही मिनटों में बनकर तैयार भी हो जाते हैं, तो चलिए जानते हैं पंजीरी लड्डू बनाने की विधि-
अभी पढ़ें – Karwa Chauth Dinner Recipe: स्वाद में लजीज लगती है अचारी गोभी, करवाचौथ पर मिनटों में करें तैयार
पंजीरी लड्डू बनाने की आवश्यक सामग्री-
- आटा 1 कटोरी
- चीनी का बूरा 1 कटोरी
- इलायची पाउडर 1 छोटा चम्मच
- कटे हुए 1/4 बादाम
- चिरौंजी 1 छोटी कटोरी
- काजू 1 छोटी कटोरी
- घी 1 कप
पंजीरी लड्डू कैसे बनाएं? (How To Make Panjiri Laddu)
- पंजीरी लड्डू बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कढ़ाई में घी डालकर पिघलाएं।
- फिर आप इसमें आटा डालें और अच्छी तरह से भून लें। लेकिन ध्यान रहे कि कि आटा जले नहीं।
- इसके बाद आप इसमें चीनी का बूरा और ड्राई फ्रूट्स डालकर लगातार चलाते हुए मिला लें।
- फिर आप इसमें इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
- इसके बाद आप इस मिक्चर को धीमी आंच पर थोड़ी देर तक चलाते रहें।
- फिर आप गैस को बंद कर दें और मिक्चर को ठंडा होने के लिए छोड़ दें।
- इसके बाद आप अपने हाथों को घी से ग्रीस करके मिक्चर के लड्डू बनाकर रख लें।
- अब आपके पंजीरी के स्वादिष्ट लड्डू बनकर तैयार हो चुके हैं।
अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
8 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
14 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
15 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
15 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
18 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines