Paan Laddu: इस साल दिवाली 24 अक्टूबर 2022 को मनाई जाने वाली है। ये भारत का एक सबसे बड़ा त्योहार है। कोई भी त्योहार बिना मिठाई के अधूरा ही होता है। ऐसे में आज हम आपके लिए पान के लड्डू बनाने की विधि लेकर आए हैं।
बाजार की मिठाईयां मिलावटी होती है जो कि आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकती हैं। घर पर बने पान के लड्डू स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहतमंद भी होते हैं। पान के लड्डू को बनाकर आप घर आए मेहमानों का मुंह मीठा करा सकते हैं, तो चलिए यहां सीखें पान के लड्डू (Paan Laddu) बनाने की विधि-
पान के लड्डू बनाने का जरूरी सामान-
- पान के पत्ते
- पेठा
- खोया
- कंडेंस्ड मिल्क
- घिसा नारियल
- इलायची
- पिसी सौंफ
- नारियल का बूरा
- काजू
- गुलकंद
अभी पढ़ें – Navratri 2022 Foods: नवरात्रि उपवास में खाएं पौष्टिक मखाना लड्डू, पूरे दिन रहेंगे एनर्जेटिक
पान के लड्डू कैसे बनाएं? (Paan Laddu Recipe)
- पान के लड्डू बनाने के लिए आप सबसे पहले पेठा, खोया और नारियल को कद्दूकस कर लें।
- फिर आप एक बर्तन में कंडेंस्ड मिल्क, पिसी सौंफ, इलायची और कटा हुआ पेठा डालें।
- इसके बाद आप इसमें पान के पत्तों के टुकड़े डालें और सारी चीजों को अच्छी तरह से मिला दें।
- फिर आप इस मिक्चर को थोड़ी देर फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें।
- इसके बाद आप इस मिक्चर के लड्डू बनाकर तैयार कर लें।
- फिर आप इन लड्डुओं के बीच में गुलकंद डालें और गोल-गोल घुमा लें।
- इसके बाद आप इन लड्डू को नारियल के बुरादे और आधा चम्मच सौंफ से अच्छे से लपेट लें।
- अब आपके स्वादिष्ट पान के लड्डू बनकर तैयार हो चुके हैं।
अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
भाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
43 mins agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
58 mins agoबाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
2 hrs agoऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
2 hrs agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
3 hrs agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
4 hrs agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
19 hrs agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
22 hrs agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
1 day agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines