हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Healthy Snack: स्नैक में सिर्फ 5 मिनट में बनाएं पौष्टिक हरा चना चाट, ये रही विधि

विज्ञापन
Hara Chana Chaat

How To Make Hara Chana Chaat: सर्दियों के मौसम आते ही बाजार में आपको हरे चने दिखने लगते हैं। हरा चना पौष्टिकता से भरपूर होते हैं इसलिए इनको खाने से आपकी इमयूनिटी मजबूत होती है। ऐसे में आज हम आपके लिए हरा चना चाट लेकर आए हैं। हरा चना चाट चाट स्वाद में खूब चटपटी और पौष्टिक होती है। साथ ही इसको आप कुछ ही मिनटो में तैयार भी कर लेते हैं, तो चलिए जानते हैं हरा चना चाट (How To Make Hara Chana Chaat) बनाने की विधि-

हरा चना चाट बनाने की आवश्यक सामग्री-

  • 3 कप हरा चना
  • 2 प्याज
  • 2 टमाटर
  • 4-5 हरी मिर्च
  • 1 नींबू
  • 2-3 टेबलस्पून हरी धनिया पत्ती
  • 1/2 टी स्पून भुना जीरा
  • 1/4 टी स्पून काला नमक
  • 1/2 टी स्पून भुना धनिया
  • स्वादानुसार नमक

हरा चना चाट कैसे बनाएं? (How To Make Hara Chana Chaat)

  • हरा चना चाट बनाने के लिए आप सबसे पहले हरे चने को लेकर धो लें।
  • फिर आप इनको थोड़ी देर के लिए पानी में भिगोकर रख दें।
  • इसके बाद आप प्याज और टमाटर को धोकर बारीक टुकड़ों में काट लें।
  • फिर आप हरी मिर्च और हरी धनिया पत्ती के भी धोकर बारीक टुकड़ों में काट लें।
  • इसके बाद आप एक मिक्सिंग बाउल में भिगोया हुआ चना डालें।
  • फिर आप चने में बारीक कटी प्याज और टमाटर डालकर डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
  • इसके बाद आप इसमें बारीक कटी हरी मिर्च और हरा धनिया डालकर मिला लें।
  • फिर आप इसमें भुना हुआ जीरा डालकर मिला लें।
  • इसके बाद आप इसमें काला नमक, नींबू रस और स्वादानुसार नमक डालकर मिला लें।
  • फिर आप आखिर में थोड़ा सा भुना हुआ धनिया भी चाट में डालकर मिलाएं।
  • अब आपकी स्वाद और पौष्टिकता से भरपूर हरा चना चाट बनकर तैयार हो गई है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola