---विज्ञापन---

Healthy Snack: स्नैक में सिर्फ 5 मिनट में बनाएं पौष्टिक हरा चना चाट, ये रही विधि

How To Make Hara Chana Chaat: सर्दियों के मौसम आते ही बाजार में आपको हरे चने दिखने लगते हैं। हरा चना पौष्टिकता से भरपूर होते हैं इसलिए इनको खाने से आपकी इमयूनिटी मजबूत होती है। ऐसे में आज हम आपके लिए हरा चना चाट लेकर आए हैं। हरा चना चाट चाट स्वाद में खूब चटपटी […]

---विज्ञापन---

How To Make Hara Chana Chaat: सर्दियों के मौसम आते ही बाजार में आपको हरे चने दिखने लगते हैं। हरा चना पौष्टिकता से भरपूर होते हैं इसलिए इनको खाने से आपकी इमयूनिटी मजबूत होती है। ऐसे में आज हम आपके लिए हरा चना चाट लेकर आए हैं। हरा चना चाट चाट स्वाद में खूब चटपटी और पौष्टिक होती है। साथ ही इसको आप कुछ ही मिनटो में तैयार भी कर लेते हैं, तो चलिए जानते हैं हरा चना चाट (How To Make Hara Chana Chaat) बनाने की विधि-

हरा चना चाट बनाने की आवश्यक सामग्री-

  • 3 कप हरा चना
  • 2 प्याज
  • 2 टमाटर
  • 4-5 हरी मिर्च
  • 1 नींबू
  • 2-3 टेबलस्पून हरी धनिया पत्ती
  • 1/2 टी स्पून भुना जीरा
  • 1/4 टी स्पून काला नमक
  • 1/2 टी स्पून भुना धनिया
  • स्वादानुसार नमक

हरा चना चाट कैसे बनाएं? (How To Make Hara Chana Chaat)

  • हरा चना चाट बनाने के लिए आप सबसे पहले हरे चने को लेकर धो लें।
  • फिर आप इनको थोड़ी देर के लिए पानी में भिगोकर रख दें।
  • इसके बाद आप प्याज और टमाटर को धोकर बारीक टुकड़ों में काट लें।
  • फिर आप हरी मिर्च और हरी धनिया पत्ती के भी धोकर बारीक टुकड़ों में काट लें।
  • इसके बाद आप एक मिक्सिंग बाउल में भिगोया हुआ चना डालें।
  • फिर आप चने में बारीक कटी प्याज और टमाटर डालकर डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
  • इसके बाद आप इसमें बारीक कटी हरी मिर्च और हरा धनिया डालकर मिला लें।
  • फिर आप इसमें भुना हुआ जीरा डालकर मिला लें।
  • इसके बाद आप इसमें काला नमक, नींबू रस और स्वादानुसार नमक डालकर मिला लें।
  • फिर आप आखिर में थोड़ा सा भुना हुआ धनिया भी चाट में डालकर मिलाएं।
  • अब आपकी स्वाद और पौष्टिकता से भरपूर हरा चना चाट बनकर तैयार हो गई है।
First published on: Nov 17, 2022 02:16 PM
End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola