Coconut Kheer Recipe In Hindi: कोकोनट प्रोटीन और फाइबर जैसे गुणों का भंडार होता है जिसके सेवन से आपका कोलेस्ट्रॉल और वजन घटाने में मदद मिलती है। नारियल की मदद से आमतौर पर घरों में लड्डू, बर्फी, हलवा या खीर बनाई जाती है।
लेकिन क्या कभी आपने नारियल की खीर बनाकर खाई है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए नारियल की खीर बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये स्वाद और पौष्टिकता से भरपूर होती है।
अभी पढ़ें – दिन की होगी हेल्दी शुरूआत चना दाल के स्पंजी अप्पे के साथ, ये रही सिंपल रेसिपी
इसको बनाकर आप करवाचौथ (Karwa Chauth) पर डेजर्ट या स्नैक में बनाकर झटपट तैयार कर सकते हैं, तो चलिए जानते हैं नारियल की खीर (Coconut Kheer Recipe) बनाने की रेसिपी-
नारियल खीर बनाने की सामग्री-
- 1 कप नारियल (कद्दूकस किया हुआ)
- 1 लीटर दूध
- 2 चम्मच घी
- 1/2 कप चीनी
- 1/2 कप ड्राई फ्रूट्स
- 1/2 चम्मच इलायची पाउडर
अभी पढ़ें – श्राद्ध भोग में जरूर शामिल करें मूंग दाल कचौरी, मिलेगा पितरों का आशीर्वाद, जानें रेसिपी
नारियल खीर बनाने की रेसिपी- (Coconut Kheer Recipe)
- इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कढ़ाई में दूध को डालें।
- फिर आप इसको गाढ़ा होने तक अच्छी तरह से उबाल लें।
- इसके बाद आप एक दूसरी कढ़ाई में घी डालकर गर्म करें।
- फिर आप इसमें कद्दूकस किया हुआ नारियल डालें और अच्छे से भून लें।
- इसके बाद जब दूध पककर गाढ़ा हो जाए तो आप इसमें भूना नारियल डालें।
- फिर आप इसको कम से कम 2 मिनट तक अच्छी तरह से पका लें।
- इसके बाद आप इसमें चीनी डालें और अच्छी तरह से घुलने तक मिला लें।
- फिर आप इसमें इलायची पाउडर डालें और अच्छी तरह से मिलाकर गैस बंद कर दें।
- अब आपकी स्वाद और सेहत से भरपूर नारियल खीर बनकर तैयार हो चुकी है।
- फिर आप इसको कटे ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करके ठंडी या गर्म सर्व करें।
अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
स्वाद और सेहत से भरपूर होते हैं काले चने के स्प्राउट्स, यहां जानिए घर पर बनाने का आसान तरीका
3 hrs agoदीवाली से पहले घर को करा रहे हैं पेंट तो ये 7 रंग चुन सकते हैं आप, एक्सपेंसिव लगेगा होम
4 hrs agoऊटी के लिए कम है बजट तो घूम आइए येरकौड, तमिलनाडु का वो खूबसूरत हिल स्टेशन जहां मिलती है सात जंगलों की हरियाली
7 hrs agoस्वाद में लाजवाब है लहसुन का भरता, जानिए घर पर कैसे बनाएं यह बंगाली रोशुन भोर्ता
11 hrs agoLal Bahadur Shastri Jayanti 2026: लाल बहादुर शास्त्री के अनमोल वचन सभी को भेज सकते हैं आप, यादगार हैं ये Quotes
1 day agoGandhi Jayanti 2026: गांधी जयंती पर सभी को भेजिए महात्मा गांधी की कही ये 10 बातें, मन में जोश भर देंगे बापू के विचार
1 day agoFrench Fries Recipe: एयर फ्रायर में कैसे बनाएं फ्रेंच फ्राइज? इस तरह चुटकियों में हो जाएंगे तैयार
1 day agoनींबू से भी भाग सकते हैं घर के सारे मच्छर, बस इस तरह करें इस्तेमाल, महंगे लिक्विड खरीदने की नहीं पड़ेगी जरूरत
1 day agoपितृ पक्ष में श्राद्ध की थाली में क्या रखें? ये सात्विक चीजें जरूर करें शामिल
1 day agoGarba Night Safety: रात में गरबा के लिए घर से बाहर निकलते वक्त इन बातों का रखें ध्यान, मस्ती में नहीं आएगी कमी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines