How To Make Moong Dal Laddu: कल यानि कि 30 अक्टूबर से छठ पूजा की शुरूआत होने जा रही है। ऐसे में अगर आप छठ पर प्रसाद के लिए कुछ मीठा बनाने की सोच रहे हैं तो आज हम आपके लिए मूंग दाल के लड्डू बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं।
ये लड्डू बेहद स्वादिष्ट लगते हैं इसके सामने सारी मिठाईयां फेल हो जाती हैं। इनको आप खाने के बाद मीठे में खूब मजे से खा सकते हैं। मूंग दाल के लड्डू बच्चों से लेकर बड़े भी खूब पसंद करते हैं। तो चलिए जानते हैं मूंग दाल के लड्डू (How To Make Moong Dal Laddu) बनाने की रेसिपी-
मूंग दाल के लड्डू बनाने की आवश्यक सामग्री-
- 2 कप मूंग दाल
- 2 चम्मच घी
- 1/2 कप चीनी
- 1/2 चम्मच इलायची पाउडर
- 2 चम्मच ड्राई फ्रूट्स
- 1 कप दूध
मूंग दाल के लड्डू कैसे बनाएं? (How To Make Moong Dal Laddu)
- मूंग दाल के लड्डू बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कढ़ाई में घी को डालकर गर्म कर लें।
- फिर आप इसमें मूंग दाल को डालकर सुनहरा होने तक अच्छी तरह से भून लें।
- इसके बाद आप दाल को थोड़ी देर ठंडा होने के लिए रख दें।
- फिर आप फ्राई मूंग दाल को ग्राइंडर में डालें और बारीक़ पीसकर पाउडर बना लें।
- इसके बाद आप एक दूसरी कढ़ाई में घी डालकर मूंग दाल के पाउडर को कुछ मिनट और भून लें।
- फिर आप एक कढ़ाई में दूध को डालकर अच्छी तरह से उबाल लें।
- इसके बाद आप इसमें मूंग दाल पाउडर, चीनी और इलायची डालें।
- फिर आप इसको कम से कम 10-15 मिनट तक पका लें।
- इसके बाद आप इसमें ड्राई फ्रूट्स को काटकर डालें।
- फिर आप इसको अच्छी तरह से मिलाकर गैस बंद कर दें।
- इसके बाद आप इस मिक्चर को थोड़ी देर ठंडा होने के लिए रख दें।
- फिर आप इसके छोटे-छोटे लड्डू बनाकर तैयार कर लें।
संबंधित खबरें
ढेर सारी पुरानी चूड़ियां हो गई हैं इकट्ठी तो इस तरह बना लें कड़े
2 hrs agoनाश्ते में बनाएं सिक्किम की मशहूर डिश खुरी, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाएंगे
6 hrs agoबिहार की मशहूर लिट्टी-चोखा खाने का कर रहा मन? घर पर ऐसे बनाएं
20 hrs agoबार-बार चाय जलने से काला हो गया बर्तन? किचन में मौजूद इन चीजों से करें साफ
22 hrs agoमहंगे हेयर-स्किन प्रोडक्ट्स छोड़ें! घर पर बनाएं नीम-करी पत्ते का पाउडर
22 hrs agoफटी एड़ियों से हैं परेशान? 1 चम्मच देसी घी ऐसे करेगा काम, जानिए तरीका
23 hrs agoघर पर बनाएं प्रोटीन से भरपूर फलाफल रोल, खाने में स्वादिष्ट है यह रेसिपी
1 day agoपुरानी प्लास्टिक बाल्टी में उगाएं ये 5 खुशबूदार फूल, महक उठेगा घर
1 day agoचनिया-चोली से लेकर ट्रेडिशनल साड़ी तक, दिल्ली के इन मार्केट्स में जाएं
1 day agoउखड़ने लगी है दीवारों की पपड़ी तो ऐसे करें फिक्स, बिना मिस्त्री बनेगा काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines