How To Make orange peel lip balm: संतरे के छिलके विटामिन सी की अच्छी मात्रा से भरपूर होता है। ये न सिर्फ आपकी सेहत के लिए बल्कि आपके बाल और स्किन के लिए भी बेहद लाभकारी होते हैं। अगर आप संतरे के छिलकों को स्किन के लिए उपयोग करते हैं तो इससे आपके चेहरे की रंगत में सुधार आता है।
ऐसे ही संतरे के छिलके आपके होंठों के कालेपन को भी दूर करने में मददगार साबित होता है। इसलिए आज हम आपके लिए ऑरेंज पील लिप बाम लेकर आए हैं। संतरे के छिलके से बने इस लिप बाम की मदद से आपके लिप्स की डेड स्किन को हटाने में मदद मिलती है।
इसके साथ ही इससे आपके लिप्स की ड्राईनेस भी खत्म हो जाती है जिससे आपको गुलाब जैसे पिंक लिप्स पाने में मदद मिलती है, तो चलिए जानते हैं ऑरेंज पील लिप बाम (How To Make orange peel lip balm) बनाने की विधि-
ऑरेंज पील लिप बाम बनाने की सामग्री (Ingredients)
- संतरे के छिलके 2
- ग्लिसरीन 1 छोटा चम्मच
- एलोवेरा जेल 1 छोटा चम्मच
- दूध 1 छोटा चम्मच
ऑरेंज पील लिप बाम कैसे बनाएं (How To Make orange peel lip balm)
- ऑरेंज पील लिप बाम को बनाने के लिए आप सबसे पहले संतरे के छिलके लें।
- फिर आप इन छिलकों को कम से कम 4-5 दिन तक किसी गर्माहट वाली जगह पर रखकर सुखाएं।
- इसके बाद आप सूखे हुए छिलकों को मिक्सर जार में पीसकर पाउडर बना लें।
- फिर आप इस पाउडर को एक बाउल में निकाल लें।
- इसके बाद आप इसमें ग्लिसरीन, एलोवेरा जेल और दूध डालें।
- फिर आप इन सारी चीजों को अच्छी तरह से मिलाकर मिक्चर तैयार कर लें।
- इसके बाद आप इस मिक्चर को लगभग 15 मिनट तक ठंडा होने के लिए रख दें।
- फिर आप इसको एक छोटी डिब्बी में भरकर करीब 5 घंटे तक फ्रिज में रख दें।
- अब आपका ऑरेंज पील लिप बाम बनकर तैयार हो चुका है।
- फिर आप इसको रोजाना रात को या दिन में कभी भी उपयोग कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
घर पर ही बनाएं ढाबा स्टाइल चिली गार्लिक लच्छा पराठा, जानें रेसिपी
14 hrs agoछोटे बेडरूम में नहीं है अलमारी? कपड़े रखने के लिए अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स
15 hrs agoबालों में चाहिए जापानी महिलाओं जैसी चमक? आजमाएं ये हेयर केयर रूटीन
16 hrs agoव्हाइट शर्ट के बगल के जिद्दी पीले दाग हटाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे
18 hrs agoक्या आपने खाई है पनपथी रोटी? जानिए यूपी-बिहार में मशहूर इस रोटी की रेसिपी
19 hrs agoगेहूं का आटा चेहरे के अनचाहे बालों के लिए कैसे करें इस्तेमाल? यहां जानिए
21 hrs ago5 अक्टूबर को ही क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड टीचर्स डे? जानिए इसका इतिहास
23 hrs agoलगातार आ रही है हिचकी और नहीं मिल रहा आराम? तुरंत करें ये काम
1 day agoदुर्गा पूजा में साड़ी पहनकर दिखना है खूबसूरत, इन टिप्स से पाएं बंगाली लुक
1 day agoतांबे के लोटे का पानी है फायदेमंद, लेकिन ये गलतियां कर सकती हैं सेहत खराब!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines