Kesar Peda Recipe: पेड़ा एक ऐसी मिठाई है जिसका स्वाद लगभग हर किसी को बेहद पसंद आता है। ये स्वाद में बहुत गजब लगता है। साथ ही इसको बनाना भी बेहद आसान होता है। इसलिए आज हम आपके लिए केसर पेड़ा बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। इसको दिलावी के खास अवसर पर बनाकर सबका मुंह मीठा करा सकते हैं, तो चलिए जानते हैं केसर पेड़ा बनाने की विधि-
अभी पढ़ें – Karvachauth 2022 Special: करवाचौथ ग्लोइंग स्किन के लिए फेस पर लगाएं अमरूद, ये रही इस्तेमाल की विधि
केसर पेड़ा बनाने की आवश्यक सामग्री-
- 2 कप मावा (खोया)
- 1/2 कप चीनी
- 1/4 टी स्पून केसर
- 1 टेबलस्पून दूध
- 1/4 टी स्पून इलायची पाउडर
केसर पेड़ा कैसे बनाएं? (How To Make Kesar Peda)
- केसर पेड़ा बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बाउल में मावा लेकर अच्छी तरह से चूरा कर लें।
- फिर आप एक दूसरे बाउल में केसर के धागे और 1 टेबलस्पून दूध डालकर घोल दें।
- इसके बाद आप एक नॉनस्टिक कढ़ाई को मीडियम आंच पर गर्म करें।
- फिर आप इसमें मावा डालकर करीब 7-8 मिनट तक चलाते हुए पका लें।
- इसके बाद जब मावा अच्छी तरह से जब भुन जाए तो आप गैस बंद कर दें।
- फिर आप भुने मावे को एक थाली या ट्रे में डालकर एक समान फैला लें।
- इसके बाद आप इसको ठंडा होने के लिए करीब 15-20 मिनट तक छोड़ दें।
- फिर आप इसमें इलायची पाउडर, केसर वाला दूध और स्वादानुसार चीनी डालें।
- इसके बाद आप इसको अच्छी तरह से मिलाएं और ढककर करीब आधा घंटे तक फ्रिज में रख दें।
- फिर आप इस मिक्चर को फ्रिज से निकालकर आटे जैसा गूंथ लें।
- इसके के बाद आप इसके पेड़े बनाकर तैयार कर लें।
- फिर आप हर पेड़े पर करीब एक-दो केसर के धागे रखें और हल्के हाथ से दबा दें।
- इसके बाद आप इनको अच्छी तरह से ढककर फ्रिज में करीब 4-5 घंटों तक रख दें।
- अब आपके टेस्टी केसर पेड़ा बनकर तैयार हो चुके हैं।
अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिवाली पर बनाएं सॉफ्ट और फूली-फूली पूड़ी, घंटों तक रहेगी मुलायम
4 hrs agoसुख-समृद्धि और खुशहाली से भरी हो आपकी दिवाली, अपनों को ऐसे दें शुभकामनाएं
20 hrs agoदीपावली पर पूजा की थाली सजाएं कुछ इस तरह, फोटोज भी आएंगी खूबसूरत
22 hrs agoइस दिवाली फोटो को दें रॉयल लुक! बस कॉपी-पेस्ट करें ये AI Prompts
1 day agoदिवाली पर फोटोज करनी हैं पोस्ट तो सेलेब्स की तरह ऐसे हों तैयार
1 day agoछोटी दिवाली पर घर में बनाकर खाएं मिनी समोसा, इस तरह बनकर होगा तैयार
1 day agoछोटी दिवाली पर सभी को भेजिए यहां दिए शुभकामना संदेश, कोट्स, शायरी और फोटोज
1 day agoDiwali Mehendi Designs: इस दिवाली हाथों पर रचाएं खूबसूरत मेहंदी
1 day agoसर्दियों में भी फूलों से महकेगा आपका गार्डन, ऐसे करें पौधों की देखभाल
1 day agoदिल्ली से कश्मीर तक फर्स्ट AC में सफर का अनुभव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines