Paneer Do Pyaaza Recipe In Hindi: भारत में सुहागन स्त्रियों के लिए करवा चौथ एक बहुत ही बड़ा त्योहार होता है। इस साल करवा चौथ 24 अक्टूबर 2022 रविवार को पूरे भारत में बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाने वाला है। इस व्रत को सुहागन औरतें अपने पति की लंबी उम्र के लिए रखती हैं और करवा माता से अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। ये त्योहार पति-पत्नि के बीच प्यार और आदर को दर्शाने का एक बहुत ही अच्छा जरिया है। इस दिन सुहागन औरतें पूरे दिन निर्जला व्रत रखती है और चांद निकलने के बाद पति की पूजा करके ही उपवास खोलती हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए करवाचौथ डिनर के लिए खास पनीर दो प्याजा सब्जी बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये स्वाद में खूब टेस्टी और लजीज होता है। इसको आप करवा चौथ पर डिनर में बनाकर मजा ले सकते हैं, तो चलिए जानते हैं पनीर दो प्याजा (Paneer Do Pyaaza Recipe) बनाने की रेसिपी-
अभी पढ़ें – लंच का स्वाद बढ़ा देगा स्पाइसी ऑनियन लच्छा पराठा, ये रही रेसिपी
पनीर दो प्याजा बनाने की सामग्री-
- पनीर 250 ग्राम
- प्याज 4
- टमाटर 4 बारीक कटे हुए
- अदरक लहसुन का पेस्ट 1 टेबल स्पून
- हरी मिर्च 2
- धनिया पाउडर 2 टी स्पून
- हल्दी 1 टीस्पून
- लाल मिर्च 1/4 टीस्पून
- गरम मसाला 1 टीस्पून
- क्रीम 1 टेबलस्पून
- हरी इलायची 2
- तेज पत्ता 1
- जीरा 1 टी स्पून
- कसूरी मेथी थोड़ी
- स्वादानुसार नमक
- तेल
अभी पढ़ें – ब्रेकफास्ट के मजे को दोगुना करें न्यूट्रिएंट्स से भरी अमेरिकन स्वीट कॉर्न चाट से, जानें रेसिपी
पनीर दो प्याजा बनाने की रेसिपी- (Paneer Do Pyaaza Recipe)
- इसको बनाने के लिए आप पहले पनीर को धोकर चौकोर टुकड़ों में काट लें।
- फिर आप 2 प्याज को भी छीलकर मोटे टुकड़ों में काटकर रख लें।
- इसके बाद आप एक कढ़ाई में 2 स्पून तेल डालकर गर्म करें।
- फिर आप इसमें सारे खड़े मसाले, 2 कटे हुए प्याज और अदरक लहसुन का पेस्ट डालें।
- इसके बाद आप इसमें कटे टमाटर डालें और थोड़ा सा फ्राई करके गैस बंद कर दें।
- फिर आप इस फ्राई किए मसाले को थोड़ा ठंडा होने के लिए अलग रख दें।
- इसके बाद आप फ्राई मसाले को मिक्सी में पीसकर पेस्ट बना लें।
- फिर आप एक कढ़ाई में थोड़ा सा तेल डालकर गर्म कर लें।
- इसके बाद आप इसमें कटे प्याज डालें और गोल्ड ब्राउन होने तक फ्राई करके निकाल लें।
- फिर आप कढ़ाई में थोड़ा पैन में तेल डालकर गर्म कर लें।
- इसके बाद आप इसमें साबुत लाल मिर्च और प्याज वाला पेस्ट डालकर तेल छोड़ने तक भून लें।
- फिर आप इसमें लाल मिर्च, धनिया पाउडर, हल्दी और बाकी के सार मसाले डालें।
- इसके बाद आप इसमें कसूरी मेथी, फ्राइड प्याज और एक कप पानी डालकर मिला दें।
- फिर आप इसको करीब 5 मिनट तक पकाएं और पनीर और मलाई डाल दें।
- इसके बाद आप इस सब्जी को लगभग 4-5 मिनट तक पकाएं और गैस बंद कर दें।
- अब आपकी स्वादिष्ट पनीर दो प्याजा सब्जी बनकर तैयार हो चुकी है।
- फिर आप इसको हरा धनिया से गार्निश करके गर्मागर्म रोटी या पराठे के साथ परोसें।
अभी पढ़ें – लाइफ स्टाइल से जुड़ी ख़बरें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
धनतेरस पर मां लक्ष्मी और कुबेर देव की बरसे कृपा, अपनों को भेजें ये मैसेज
1 hr agoकम सैलरी में कैसे करें दिवाली की तैयारी? इन स्मार्ट टिप्स से बचाएं पैसे
9 hrs agoधनतेरस पर बनाएं महाराष्ट्र की फेमस पूरन पोली, मजा हो जाएगा दोगुना
11 hrs agoदिवाली पर बिना मावा और चाशनी के बनाएं नारियल के लड्डू, स्वाद ऐसा कि बाजार की मिठाई भी लगेगी फीकी
1 day agoदिवाली पर पुरानी साड़ी को इस तरह करें स्टाइल, ट्रेंडी दिखेगा लुक
1 day agoदिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
1 day agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
1 day agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
1 day agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines