How To Make Malai Laddu: मलाई दूध से बनाई जाती है। जिसको कई लोग खाना पसंद करते हैं। वहीं कई लोग तो मलाई को फेंक देते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए मलाई लड्डू बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं जोकि खाने में इतने स्वादिष्ट और लजीज लगते हैं कि मुंह में डालते ही घुल जाते हैं। साथ ही इससे आपके रिश्ते में भी मिठास घुल जाएगी। इसको बनाकर आप कई दिनों तक स्टोर करके खा सकते हैं, तो चलिए जानते हैं मलाई लड्डू (How To Make Malai Laddu) बनाने की आसान विधि-
मलाई लड्डू बनाने की आवश्यक सामग्री-
- 2 लीटर दूध
- 1 टी चम्मच घी
- 2 चम्मच नींबू रस
- 1/2 चम्मच इलायची पाउडर
- स्वादानुसार चीनी
- 3/4 कप मिल्क पाउडर
- 3/4 कप कंडेन्स्ड मिल्क
- 1/4 कप मलाई
मलाई लड्डू कैसे बनाएं? (How To Make Malai Laddu)
- मलाई लड्डू बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बर्तन में आधा कप दूध निकालकर अलग रख लें।
- फिर आप बाकी बचे दूध में नींबू का रस डालें और फाड़कर पनीर निकाल लें।
- इसके बाद आप इस पनीर को एक मलमल के कपड़े में अलग रख दें।
- फिर आप एक बर्तन में दूध, क्रीम और घी डालें और गाढ़ा होने तक चलाते हुए कम आंच पर पकाएं।
- इसके बाद आप इसमें मिल्क पाउडर, पनीर, चीनी और कंडेंस्ड मिल्क डालें और धीरे-धीरे चलाते हुए मिलाएं।
- फिर आप इसमें इलायची पाउडर डालें और अच्छी तरह से मिला दें।
- इसके बाद आप तैयार मिक्चर को थोड़ी देर ठंडा होने के लिए छोड़ दें।
- फिर आप इस मिक्चर के गोल-गोल लड्डू बना लें।
- अब आपके स्वादिष्ट मलाई लड्डू बनकर तैयार हो चुके हैं।
संबंधित खबरें
नौ दिन, नौ रंग! हर दिन इस तरह बनाएं अपना एथनिक लुक खास; काम आएंगे ये टिप्स
14 hrs agoसफेद कपड़े गंदे होकर पड़ गए हैं पीले तो पानी में यह 1 चीज मिलाकर करें सफाई
17 hrs agoआपके दांत क्यों हो रहे हैं खराब? कहीं रोजाना की ये आदतें तो नहीं हैं वजह
18 hrs agoनवरात्रि में चनिया-चोली खरीदने जा रही हैं मार्केट तो ये 5 हैक्स आएंगे काम
19 hrs agoदिवाली से पहले कमरे को दें नया लुक, ट्राई करें ये मॉडर्न कैबिनेट डिजाइन
21 hrs agoतांबे और पीतल के कलश को चमकाने में ये 3 हैक्स आएंगे काम
22 hrs agoनाश्ते में बनाकर खाएं आंध्र प्रदेश का मशहूर पेसरट्टू, यहां जानिए रेसिपी
1 day agoपार्टनर को हर बात से होने लगी है चिड़चिड़ाहट? रिश्ते दे रहा है ये संकेत
1 day agoचनिया-चोली की नेकलाइन के हिसाब से चुनें परफेक्ट हेयरस्टाइल, लुक आएगा अच्छा
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन बनाएं मां शैलपुत्री के भोग के लिए मखाने की खीर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines
लेख समाप्त