How To Make Bread Barfi: कुछ ही दिनों में दिवाली का त्योहार आने वाला है। इस साल दिवाली 24 अक्टूबर 2022 को मनाई जाने वाली है। दिवाली भारत में मानाया जाने वाला एक सबसे बड़ा त्योहार होता है। इस त्योहार में लोग मिठाई से एक दूसरे का मुंह मीठा कराते हैं और घर-घर मिठाई बांटते हैं।
ऐसे में अगर आप मीठे में किसी डिश की तलाश कर रहे हैं तो आज हम आपके लिए ब्रेड की बर्फी बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहतमंद भी होती है। इनको बनाना भी काफी सिंपल होता है। इसका स्वाद हर किसी को खूब पसंद आएगा, तो चलिए जानते हैं ब्रेड की बर्फी बनाने की विधि-
ब्रेड की बर्फी बनाने की आवश्यक सामग्री-
- 5 पीस ब्रेड
- 2 कप दूध
- 2 चम्मच नारियल पाउडर
- 1 बड़ी चम्मच घी
- 2 से 3 चुटकी इलायची पाउडर
- स्वादानुसार चीनी
- 10 से 20 काजू (बारीक कटे हुए)
- 10 पिस्ता बादाम (बारीक कटे हुए)
अभी पढ़ें – Kidney Health: आपकी ये 10 आदतें किडनी को कर सकती हैं पूरी तरह से खराब, आज से ही हो जाएं सतर्क
ब्रेड की बर्फी कैसे बनाएं? (How To Make Bread Barfi)
- ब्रेड की बर्फी बनाने के लिए आप एक कढ़ाई में दूध डालकर गाढ़ा होने तक पका लें।
- फिर आप ब्रेड को मिक्सर में डालें और पीसकर पाउडर बना लें।
- इसके बाद आप गाढ़े दूध में ब्रेड पाउडर डालकर अच्छी से चलाते हुए पका लें।
- इसके साथ ही आप इसमें इलायची पाउडर डालकर लगातार चलाते हुए पका लें।
- फिर आप इसको तब तक पकाएं जब तक कि ब्रेड दूध को पूरी तरह से न अब्सार्ब कर लें।
- इसके बाद जब पककर सूख जाए तो आप इसमें चीनी डालकर मिला दें।
- फिर आप इसमें नारियल पाउडर और घी मिलाकर गैस को कम कर दें।
- इसके बाद आप इसको लगभग 6 से 7 मिनट तक अच्छी तरह चलाते हुए पका लें।
- फिर जब बर्फी ड्राई और सॉफ्ट नजर आने लगे तो आप गैस को बंद कर दें।
- इसके बाद आप गर्म कढ़ाई में इसको कम से कम दो से तीन बार चला लें।
- फिर आप एक थाली या ट्रे को घी से अच्छी तरह से ग्रीस कर लें।
- इसके बाद आप इसमें बर्फी का तैयार मिश्रण डालकर अच्छी तरह से फैला लें।
- फिर आप इसके ऊपर काजू, पिस्ता, और बादाम डालें।
- इसके बाद इसको रूम टेम्प्रेचर पर आधे घंटे तक जमने के लिए छोड़ दें।
- फिर आधे घंटे बाद इसको पसंदीदा बर्फी की शेप में काट लें।
- अब आपकी स्वादिष्ट ब्रेड की बर्फी बनकर तैयार हो चुकी है।
अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
क्या आपको पता है नूडल्स सबसे पहले कहां बनाए गए थे? जानिए दिलचस्प कहानी
55 mins agoघर पर ही बनाएं ढाबा स्टाइल चिली गार्लिक लच्छा पराठा, जानें रेसिपी
15 hrs agoछोटे बेडरूम में नहीं है अलमारी? कपड़े रखने के लिए अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स
16 hrs agoबालों में चाहिए जापानी महिलाओं जैसी चमक? आजमाएं ये हेयर केयर रूटीन
17 hrs agoव्हाइट शर्ट के बगल के जिद्दी पीले दाग हटाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे
19 hrs agoक्या आपने खाई है पनपथी रोटी? जानिए यूपी-बिहार में मशहूर इस रोटी की रेसिपी
20 hrs agoगेहूं का आटा चेहरे के अनचाहे बालों के लिए कैसे करें इस्तेमाल? यहां जानिए
23 hrs ago5 अक्टूबर को ही क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड टीचर्स डे? जानिए इसका इतिहास
1 day agoलगातार आ रही है हिचकी और नहीं मिल रहा आराम? तुरंत करें ये काम
1 day agoदुर्गा पूजा में साड़ी पहनकर दिखना है खूबसूरत, इन टिप्स से पाएं बंगाली लुक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines