हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Gujrati Fada Lapsi Recipe: श्राद्ध के लिए प्रसाद में बनाएं गुजराती फाडा लापसी, ये रही झटपट बनाने की रेसिपी

विज्ञापन
Gujrati Fada Lapsi

Gujrati Fada Lapsi Recipe In Hindi: फाडा लापसी एक गुजराती स्वीट डिश है जिसको दलिए और ड्राय फ्रूट्स की मदद से बनाया जाता है। इसको दलिया का शीरा या लापसी के नाम से जाना जाता है।

इसलिए अगर आप मीठे में रेगुलर डिशेज खाकर बोर हो चुके हैं तो आज हम आपके लिए फाडा लापसी बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये स्वाद में बेहद लजीज लगता है।

अभी पढ़ें – हड्डियों को मजबूती प्रदान करता है पौष्टिकता से भरपूर जौ का हलवा, ये रही रेसिपी

इसको आप श्राद्ध में पितरों के लिए बनाकर भोग लगा सकते हैं। इससे आपके पितर खुश होकर आपको आशीर्वाद जरूर देंगे, तो चलिए जानते हैं फाडा लापसी (Gujrati Fada Lapsi Recipe) बनाने की रेसिपी-

फाडा लापसी बनाने की सामग्री-

  • दलिया 1/2 कप
  • चीनी 1/2 कप
  • इलायची पाउडर 1/4 छोटा चम्मच
  • घी 3 बड़ा चम्मच
  • काजू 1 बड़ा चम्मच बारीक कटा
  • बादाम 1 बड़ा चम्मच बारीक कटा
  • पिस्ता 1 बड़ा चम्मच बारीक कटा

अभी पढ़ें – जल्दी वजन घटाने में मदद करेगा ग्लूटन फ्री जौ का उपमा, नोट करें इंस्टेंट रेसिपी

फाडा लापसी बनाने की रेसिपी- (Gujrati Fada Lapsi Recipe)

  • इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बर्तन में दलिया को अच्छे से धोकर रख लें।
  • फिर आप एक कढ़ाई में तेल डालकर गर्म करें।
  • इसके बाद आप इसमें दलिया डालें और धीमी आंच पर करीब 5 से 7 मिनट तक भून लें।
  • फिर आप दलिए को गोल्डन ब्राउन होने तक अच्छी तरह से भून लें।
  • इसके बाद आप इसमें 2 कप पानी डालें और तेज आंच पर पानी सूखने तक पकाएं।
  • फिर आप इसको धीमी आंच पर करीब 15 मिनट तक पकाते रहें।
  • इसके बाद आप इसमें चीनी और इलायची पाउडर डालकर मिला लें।
  • फिर जब घी कढ़ाई के किनारे से छूटने लगे तो आप गैस बंद कर दें।
  • अब आपका गुजराती फाडा लापसी बनकर तैयार हो चुकी है।
  • फिर आप इसको ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करके गर्मागर्म सर्व करें।

अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Click Here – News 24 APP अभी download करें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें