Chamcham Recipe In Hindi: इस साल 31 अगस्त 2022 से गणेश चतुर्थी का महोत्सव शुरू हो चुका है जोकि अगले 10 दिनों तक बड़ी धूमधाम से मनाया जाने वाला है। ये महाराष्ट्र में मनाया जाने वाला है एक सबसे बड़ा त्योहार है। ऐसे में लोग अपने घरों में गणपति की मूर्ती स्थापित करते हैं और उनको तरह-तरह के स्वादिष्ट पकवानों का भोग लगाते हैं। इसलिए आज हम आपके लिए चमचम बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। चमचम एक बहुत ही फेमस बंगाली मिठाई है जोकि स्वाद में बहुत डिलीशियस होती है। इसलिए आप इसको गणेश चतुर्थी के दौरान बनाकर गणपति बप्पा को भोग लगा सकते हैं, तो चलिए जानते हैं गुलाब श्रीखंड बनाने की रेसिपी-
चमचम बनाने की सामग्री-
- 1 लीटर दूध
- 2 कप चीनी
- 1 टेबलस्पून अरारोट
- 2 नींबू
स्टफिंग के लिए-
- 1/4 कप मावा
- 3 टेबलस्पून चीनी पाउडर
- 1 टेबलस्पून पिस्ता
- 1/2 टी स्पून इलायची पाउडर
- 2-3 बूंदें केवड़ा एसेंस
- 1 चुटकी मीठा पीला रंग
चमचम बनाने की रेसिपी-
- इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बर्तन में दूध डालें और उबाल लें।
- फिर आप गैस बंद करके दूध को ठंडा होने के लिए रख दें।
- इसके बाद आप 2 नींबू के रस को थोड़ा-थोड़ा करते हुए दूध में डालकर दूध को फाड़ लें।
- फिर आप इसको एक मलमल के कपड़े से छानकर एक्स्ट्रा पानी को निकाल दें।
- इसके बाद आप तैयार छैना को खट्टा पन नुकालने के लिए ठंडे पानी में रखकर थोड़ी देर पानी में छोड़ दें।
- फिर आप छैना को एक बर्तन में डालकर करीब 5-6 मिनट तक हाथों से मैश करके चिकना बना लें।
- इसके बाद आप इसमें अरारोट डालें और अच्छी तरह से मिला लें।
- फिर आप आधे छैना में मीठा पीला रंग डालकर छैना का मिक्चर बना लें।
- इसके बाद आप एक कुकर में 2 कप चीनी और 4 कप पानी डालकर उबाल लें।
- फिर आप बिना कलर मिलाए छैना को चार बराबर हिस्सों में बांट लें।
- इसके बाद आप ऐसे ही छैना में मीठा पीला रंग मिलाकर चार भागों में बांट लें।
- फिर आप इसके एक-एक भाग को उठाते हुए लड्डू की तरह दबाकर छैना को बाइंड करें।
- इसके बाद आप तैयार छैना को ओवल की शेप बनाकर चमचम तैयार कर लें।
- फिर आप जब चीनी का पानी उबल जाए तो इसमें तैयार चमचम एक-एक कर डालते जाएं।
- इसके बाद आप कुकर का ढक्कन बंद करके चमचम को करीब 7-8 मिनट तक पकाकर गैस बंद कर दें।
- फिर आप कुकर की प्रेशर रिलीज होने पर चमचम को चाशनी के साथ ही एक बाउल में निकाल लें।
- इसके बाद आप जब चमचम पूरी तरह से ठंडी हो जाए तो आप इसमें तैयार स्टफिंग भरें।
- फिर आप मावा, इलायची पाउडर और चीनी पाउडर का मिक्चर बना लें।
- इसके बाद जब चमचम थोड़े से टाइट हो जाएं तो आप एक चम्मच से चमचम को पूरी तरह से लंबाई में काटें।
- फिर आप चमचम के कटे भाग में स्टफिंग भरकर ऊपर से पिस्ता से गार्निश कर लें।
- अब आपकी टेस्टी बंगाली चमचम बनकर तैयार हो गई है।
संबंधित खबरें
धनतेरस पर मां लक्ष्मी और कुबेर देव की बरसे कृपा, अपनों को भेजें ये मैसेज
9 hrs agoकम सैलरी में कैसे करें दिवाली की तैयारी? इन स्मार्ट टिप्स से बचाएं पैसे
18 hrs agoधनतेरस पर बनाएं महाराष्ट्र की फेमस पूरन पोली, मजा हो जाएगा दोगुना
19 hrs agoदिवाली पर बिना मावा और चाशनी के बनाएं नारियल के लड्डू, स्वाद ऐसा कि बाजार की मिठाई भी लगेगी फीकी
1 day agoदिवाली पर पुरानी साड़ी को इस तरह करें स्टाइल, ट्रेंडी दिखेगा लुक
1 day agoदिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
1 day agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
1 day agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
1 day agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines