How To Make Roti Halwa: रोटी भारत का एक पारंपरिक फूड है। इसलिए भारतीय घरों में आमतौर पर रोजाना गेहूं की गर्मागर्म रोटियां बनाकर खाई जाती हैं। इसलिए आज तक आपने सब्जी रोटी तो खूब खाई होंगी। लेकिन क्या कभी आपने रोटी का हलवा बनाकर खाया है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए रोटी का हलवा बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये हलवा स्वाद में बेहतरीन होता है साथ ही कुछ ही मिनट में बनकर तैयार भी हो जाता है, तो चलिए जानते हैं रोटी का हलवा (How To Make Roti Halwa) बनाने की विधि-
रोटी हलवा बनाने की आवश्यक सामग्री-
- 4-5 बासी रोटी
- 4 बड़े चम्मच देसी घी
- 1-1/2 कटोरी चीनी की बिना तार की चाशनी
- 1 चम्मच इलायची पाउडर
- आवश्यकतानुसार ड्राई फ्रूट्स
रोटी हलवा कैसे बनाएं? (How To Make Roti Halwa)
- इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले बची हुई रोटियों को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ लें।
- फिर आप इन टुकड़ो को मिक्सर जार में डालें और पीसकर महीन पाउडर बना लें।
- इसके बाद आप एक कढ़ाई में घी डालकर गर्म करने के लिए रख दें।
- फिर आप इसमें रोटी का चूरा डालें और अच्छी तरह से भून लें।
- इसके बाद आप इसमें चीनी की चाशनी डालें और अच्छी तरह से मिला लें।
- फिर आप इसमें भुने हुए काजू और बादाम डालें और अच्छे से मिला लें।
- इसके बाद आप इसमें इलायची पाउडर डालें और अच्छे तरह से मिलाकर गैस बंद कर दें।
- अब आपका टेस्टी बची हुई रोटी का हलवा बनकर तैयार हो चुका है।
- फिर आप इसके कटे हुए ड्राय फ्रूट्स से गार्निश करके गर्मागर्म सर्व करें।
संबंधित खबरें
आपके दांत क्यों हो रहे हैं खराब? कहीं रोजाना की ये आदतें तो नहीं हैं वजह
39 mins agoनवरात्रि में चनिया-चोली खरीदने जा रही हैं मार्केट तो ये 5 हैक्स आएंगे काम
1 hr agoदिवाली से पहले कमरे को दें नया लुक, ट्राई करें ये मॉडर्न कैबिनेट डिजाइन
3 hrs agoतांबे और पीतल के कलश को चमकाने में ये 3 हैक्स आएंगे काम
4 hrs agoनाश्ते में बनाकर खाएं आंध्र प्रदेश का मशहूर पेसरट्टू, यहां जानिए रेसिपी
6 hrs agoपार्टनर को हर बात से होने लगी है चिड़चिड़ाहट? रिश्ते दे रहा है ये संकेत
19 hrs agoचनिया-चोली की नेकलाइन के हिसाब से चुनें परफेक्ट हेयरस्टाइल, लुक आएगा अच्छा
22 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन बनाएं मां शैलपुत्री के भोग के लिए मखाने की खीर
22 hrs agoघर के पायदान और कार्पेट हो गए हैं गंदे तो इन चीजों से करें सफाई
23 hrs agoढेर सारी पुरानी चूड़ियां हो गई हैं इकट्ठी तो इस तरह बना लें कड़े
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines
लेख समाप्त