How To Make Pheni Ki Kheer: कुछ ही दिनों में दिवाली का त्योहार आने वाला है। इस साल दिवाली 24 अक्टूबर 2022 को मनाई जाने वाली है। दिवाली भारत में मानाया जाने वाला एक सबसे बड़ा त्योहार होता है। इस त्योहार में लोग मिठाई से एक दूसरे का मुंह मीठा कराते हैं और घर-घर मिठाई बांटते हैं।
ऐसे में अगर आप मीठे में किसी डिश की तलाश कर रहे हैं तो आज हम आपके लिए फेनी की खीर बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहतमंद भी होती है। इसको बनाना भी काफी सिंपल होता है। इसका स्वाद घर वालों को खूब पसंद आएगा, तो चलिए जानते हैं फेनी की खीर बनाने की विधि-
फेनी की खीर बनाने की आवश्यक सामग्री-
- 1/2 कप फेनी
- 2 कप दूध
- स्वादानुसार चीनी
- 1 टी स्पून बादाम कतरन
फेनी की खीर कैसे बनाएं? (How To Make Pheni Ki Kheer)
- फेनी की खीर बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बर्तन में दूध डालें।
- फिर आप इसको मीडियम आंच पर करीब 3-4 मिनट तक उबाल लें।
- इसके बाद आप इसमें स्वादानुसार चीनी डालें और अच्छे मिलाकर दूध को पकाएं।
- फिर आप इसमें बादाम की कतरन डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
- इसके बाद आप दूध को करीब 1 मिनट तक और उबालकर इसमें फेनी के टुकड़े करके डालें।
- फिर आप इसको अच्छी तरह से करीब 5 मिनट तक पकाएं और गैस बंद कर दें।
- अब आपकी स्वादिष्ट और पौष्टिकता से भरपूर फेनी की खीर बनकर तैयार हो गई है।
- फिर आप इसको फ्रिज में ठंडा करके काजू कतरन से गार्निश करके सर्व करें।
अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
नल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
2 hrs agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
7 hrs agoपुराने कंबलों को बेकार समझकर फेंकने की ना करें गलती, इस तरह करें इस्तेमाल
9 hrs agoनाश्ते में बनाकर खाएं स्वादिष्ट मुगलई परांठा, बार-बार बनाकर खाने लगेंगे
13 hrs agoकम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
1 day agoशरद पूर्णिमा के लिए ऐसे तैयार करें खीर, ठंडी होकर भी लगेगी स्वादिष्ट
1 day agoनशा नहीं, पोषण का खजाना है भांग के बीजों की चटनी! जानें इसे बनाने का तरीका
1 day agoघर के स्विच बोर्ड की सफाई भी है जरूरी, इन हैक्स से मिनटों में आएगी चमक
1 day agoतांबे-पीतल की सफाई के लिए घर पर ऐसे बनाएं पीतांबरी पाउडर
1 day agoदिवाली की शॉपिंग होगी आसान, दिल्ली के इस मार्केट में मिलेगा हर सामान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines