Singhade Ki Kadhi Recipe In Hindi: हर वर्ष अश्विन मास के कृष्ण पक्ष में शारदीय नवरात्रि आरंभ होते हैं। इस साल शारदीय नवरात्रि 26 सितंबर से 5 अक्टूबर तक मनाई जाने वाली है। इसलिए नवरात्रि के ये 9 दिन भक्तों के लिए विशेष होते हैं। ऐसे में भक्तजन 9 दिनों का उपवास रखते हैं और पूरे दिन फलाहार ग्रहण करते हैं। इन दिनों लोग कुट्टू और सिंघाड़े के आटे से बनी चीजों का सेवन भी खूब करते हैं।
इसलिए आज हम आपके लिए सिंघाड़े की कढ़ी बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये स्वादिष्ट और चटपटी होती है। अगर आप सिंघाड़े के पकौड़े खाकर बोर हो गए हैं तो ये डिश एक अच्छा ऑप्शन है, तो चलिए जानते हैं सिंघाड़े की कढ़ी (Singhade Ki Kadhi Recipe) बनाने की रेसिपी-
अभी पढ़ें – नवरात्रि में गर्मागर्म चाय के साथ क्रंची खीरे के पकौड़ों का लें मजा, जानें रेसिपी
सिंघाड़े की कढ़ी बनाने की सामग्री-
- दही 250 ग्राम
- सिंघाड़े का आटा 2 कप
- घी 1 बड़ा चम्मच
- लाल मिर्च 2 सूखी
- जीरा 1 छोटा चम्मच
- स्वादानुसार सेंधा नमक
- अदरक 1/2 छोटा चम्मच
- हरी मिर्च का पेस्ट 1/2 छोटा चम्मच
- करी पत्ता 6-7
अभी पढ़ें – इस नवरात्रि फलाहार में ट्राई करें स्वादिष्ट चटपटे अरबी के कोफ्ते, ये रही आसान रेसिपी
सिंघाड़े की कढ़ी बनाने की रेसिपी- (Singhade Ki Kadhi Recipe)
- इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बाउल में दही को डालकर फेंट लें।
- फिर आप इसमें सिंघाड़े का आटा डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
- इसके बाद आप एक कढ़ाई में घी डालकर गर्म कर लें।
- फिर आप इसमें जीरा डालकर अच्छी तरह से चटकने दें।
- इसके बाद आप इसमें अदरक और हरी मिर्च का पेस्ट डालें।
- फिर आप इसको करीब 20 सेकंड तक अच्छी तरह से भून लें।
- इसके बाद आप गैस को धीमा करके इसमें दही और आटे का घोल डाल दें।
- फिर आप इसको अच्छी तरह से मिलाते हुए करीब 10 मिनट तक पका लें।
- इसके बाद आखिर में इसमें नमक डालें और करीब 5-7 मिनट तक पकाएं।
- फिर आप एक कढ़ाई में थोड़ा सा घी डालकर पिघलाएं।
- इसके बाद आप इसमें साबुत लाल मिर्च और करी पत्ता डालकर पकाएं।
- फिर आप इस तड़के कोकढ़ी में ऊपर से डालकर मिला दें।
- अब आपकी और सिंघाड़े की कढ़ी बनकर तैयार हो चुकी है।
अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
पटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
13 mins agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
2 hrs agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
3 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
5 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
6 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
20 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
22 hrs agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
23 hrs agoदिवाली पर जहरीले धुएं से कैसे बचाएं अपना परिवार? आंखों और सांस का
1 day agoमहंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, गुड़हल के फूल से बनाएं फेस पैक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines