Punjabi Kadhi Pakoda Recipe In Hindi: कढ़ी एक बहुत ही फेमस पंजाबी फूड है। ये स्वाद में बहुत लजीज और चटपटी होती है। इसको लोग चावल के साथ खाना खूब पसंद करते हैं। वैसे तो भारत में हर जगह सब अपने ही तरीके से कढ़ी बनाकर खाते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए पंजाबी कढ़ी पकोड़ा बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। पंजाबी कढ़ी पकोड़े डालकर बनाई जाती है जिससे इसका स्वाद और भी ज्यादा गजब हो जाता है। इसको आप लंच से लेकर डिनर में गर्मागर्म रोटी, पराठा या चावल के साथ बनाकर खा सकते हैं, तो चलिए जानते हैं पंजाबी कढ़ी पकोड़ा बनाने की रेसिपी-
पंजाबी कढ़ी पकोड़ा बनाने की सामग्री-
- 2 कप दही
- 1 कप बेसन
- 1/2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
- 1 टी स्पून मेथी दाना
- 3/4 टी स्पून हल्दी
- 8-10 कढ़ी पत्ते
- 1 चुटकी हींग
- तलने के लिए तेल
- स्वादानुसार नमक
पंजाबी कढ़ी पकोड़ा बनाने की रेसिपी-
- इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले आप बेसन को छानकर आधा बेसन एक बाउल में डालें।
- फिर आप बाकी के आधे बेसन को मिक्सिंग बाउल में डालें और थोड़ा-थोड़ा पानी की मदद से गाढ़ा घोल बना लें।
- इसके बाद आप इस तैयार घोल को करीब 10 मिनट तक सेट होने के लिए रख दें।
- फिर आप एक बड़े बर्तन में दही डालें और मथनी की मदद से अच्छी तरह से फेंट लें।
- इसके बाद आप इस फेंटी हुई दही में निकालकर रखा बेसन डालें।
- फिर आप इसमें आवश्यकतानुसार पानी डालते हुए पतला घोल बना लें।
- इसके बाद आप इस घोल में स्वादानुसार नमक डालें और अच्छी तरह से मिला लें।
- फिर आप इस घोल को छलनी की मदद से छानकर स्मूद घोल को निकाल लें।
- इसके बाद आप एक कढ़ाई में तेल डालकर गर्म करें।
- फिर आप इसमें थोड़ा-थोड़ा बेसन का घोल डालकर पकोड़े तल लें।
- इसके बाद आप इन पकोड़ों को सुनहरा होने तक डीप फ्राई करके लें और अलग रख दें।
- फिर आप एक दूसरी कढ़ाई में 2-3 टी स्पून तेल डालकर गर्म कर लें।
- इसके बाद आप इसमें जीरा, हींग, मेथी दाना, मिर्च पाउडर, हल्दी और कढ़ी पत्ते डालें।
- फिर आप इसको कम से कम 1-2 मिनट तक अच्छे से भून लें।
- इसके बाद आप इसमें दही-बेसन का तैयार घोल डालें और तेज आंच पर चलाते हुए पकाएं।
- फिर जब कढ़ी में एक उबाल आ जाए तो आप गैस को कम आंच पर करके करीब 10 मिनट तक पकाएं।
- इसके बाद आप इसमेंतले हुए पकोड़े डालें और करीब 3-4 मिनट और पकाकर गैस बंद कर दें।
- अब आपकी स्वाद से भरपूर पंजाबी कढ़ी पकोड़ा बनकर तैयार हो गई है।
- फिर आप इसको हरी धनिया पत्ती से गार्निश करके गर्मागर्म चावल के साथ सर्व करें।
अभी पढ़ें – लाइफ स्टाइल से जुड़ी ख़बरें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
2 साल के बच्चे के लिए कितना होना चाहिए स्क्रीन टाइम? WHO ने बताया
5 hrs agoभाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
13 hrs agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
14 hrs agoबाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
15 hrs agoऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
15 hrs agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
17 hrs agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
17 hrs agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
1 day agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
1 day agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines