Korean Egg Roll Recipe In Hindi: अंडा एक रिच प्रोटीन फूड है। जिसको लोग नाश्ते के तौर पर खाना पसंद करते हैं। आमतौर पर लोग अंडे की मदद से कई तरह की डिशेज जैसे- अंडा भुर्जी, अंडा करी, एग पराठा, एग चाट या एग रोल आदि बनाकर खाना पसंद करते हैं।
लेकिन क्या कभी आपने कोरियन एग रोल का स्वाद चखा है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए कोरियन एग रोल बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये अंडे की एक बहुत ही स्वादिष्ट और हेल्दी रेसिपी है।
इसको आप ब्रेकफास्ट, स्नैक या फिर लंच में केवल 20 मिनट में बनाकर खा सकते हैं। अगर आप अंडा खाने का शौक रखते हैं तो ये डिश आपको एक बार जरूर ट्राई करनी चाहिए, तो चलिए जानते हैं कोरियन एग रोल (Korean Egg Roll Recipe) बनाने की रेसिपी-
कोरियन एग रोल बनाने की सामग्री-
- अंडे 4
- काली मिर्च 1 टी स्पून
- नमक 1 टी स्पून
- अनियन 1 स्प्रिंग
- गाजर
कोरियन एग रोल बनाने की रेसिपी- (Korean Egg Roll Recipe)
- इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बाउल में अंडे तोड़कर फेंट लें।
- फिर आप इसमें काली मिर्च और नमक डालें।
- इसके बाद आप इसमें गाजर और हरा प्याज डाल दें।
- फिर आप एक नॉन स्टिक पैन गर्म करने के लिए रख दें।
- इसके बाद आप इसमें अंडे के मिक्चर की एक पतली लेयर डालें।
- फिर जब ये पकने लगे, तो आप इसमें थोड़ा सा चीज डालें।
- इसके बाद आप अंडे को पैन के कॉर्नर में रोल कर लें।
- फिर आप दोबारा से अंडे के मिक्चर की एक पतली सी लेयर डालें।
- इसके बाद आप इसको पहले से बने रोल के ऊपर रोल कर लें।
- फिर आप इस पूरे मिक्चर को इसी तरह से बनाते हुए एक परत वाला एक मोटा रोल बना लें।
- इसके बाद आप इसको आंच से हटाएं और पतली स्लाइसेस में काट लें।
- अब आपका स्वादिष्ट कोरियन एग रोल बनकर तैयार हो चुका है।
संबंधित खबरें
बच्चों के लंच बॉक्स में पैक करके दें यह बिना मैदा वाले मंचूरियन पेनकेक
43 mins agoनल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
13 hrs agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
18 hrs agoपुराने कंबलों को बेकार समझकर फेंकने की ना करें गलती, इस तरह करें इस्तेमाल
20 hrs agoनाश्ते में बनाकर खाएं स्वादिष्ट मुगलई परांठा, बार-बार बनाकर खाने लगेंगे
1 day agoकम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
1 day agoशरद पूर्णिमा के लिए ऐसे तैयार करें खीर, ठंडी होकर भी लगेगी स्वादिष्ट
1 day agoनशा नहीं, पोषण का खजाना है भांग के बीजों की चटनी! जानें इसे बनाने का तरीका
1 day agoघर के स्विच बोर्ड की सफाई भी है जरूरी, इन हैक्स से मिनटों में आएगी चमक
1 day agoतांबे-पीतल की सफाई के लिए घर पर ऐसे बनाएं पीतांबरी पाउडर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines