हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Chhath Puja 2022 Special: छठ पूजा भोग में बनाएं स्वादिष्ट बादाम की बर्फी, ये रही झटपट बनाने की विधि

विज्ञापन
Badam Barfi

How To Make Badam Barfi: छठ पूजा चल रही है ऐसे में अगर आप छठ पर प्रसाद के लिए कुछ मीठा बनाने की सोच रहे हैं तो आज हम आपके लिए बादाम बर्फी बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये बर्फी बेहद स्वादिष्ट लगते हैं इसके सामने सारी मिठाईयां फेल हो जाती हैं। इनको आप खाने के बाद मीठे में खूब मजे से खा सकते हैं। बादाम की बर्फी बच्चों से लेकर बड़े भी खूब पसंद करते हैं। तो चलिए जानते हैं बादाम बर्फी (How To Make Badam Barfi) बनाने की रेसिपी-

बादाम बर्फी बनाने की आवश्यक सामग्री-

  • 2 कप बादाम
  • 1 कप दूध
  • 1-2 टेबल स्पून देसी घी
  • 2 चुटकी केसर
  • 1 कप चीनी (स्वादानुसार)

बादाम बर्फी कैसे बनाएं? (How To Make Badam Barfi)

  • बादाम बर्फी बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बर्तन में पानी गर्म करें।
  • फिर आप पानी को उबालकर गैस बंद कर दे और गर्म पानी में बादाम डाल दें।
  • इसके बाद आप इसमें बादाम को करीब 5 मिनट तक ढककर रख दें।
  • फिर आप बादाम को निकालकर ठंडे पानी में डालकर छील लें।
  • इसके बाद आप छिले हुए बादाम को एक बार और गर्म पानी में डाल दें।
  • फिर आप इनको करीब 1 घंटे तक गर्म पानी में भिगोकर रख दें।
  • इसके बाद आप बादाम को निकाकर मिक्सर जार में डालें।
  • फिर आप बादाम में दूध डालें और पीसकर स्मूद पेस्ट बना लें।
  • इसके बाद आप एक कढ़ाई में घी डालकर मीडियम आंच पर गर्म करें।
  • फिर आप गर्म घी में बादाम का पेस्ट डालकर करीब 1 मिनट तक भून लें।
  • इसके बाद आप इसमें स्वादानुसार चीनी और केसर डालकर मिला लें।
  • फिर आप इसको बीच-बीच में चलाते रहें गाढ़ा होने तक पका लें।
  • इसके बाद आप गैस बंद कर दें और पेस्ट को एक थाली में निकालकर ठंडा होने दें।
  • फिर आप एक थाली या ट्रे को घी से अच्छी तरह से ग्रीस कर लें।
  • इसके बाद आप इसमें तैयार बादाम का पेस्ट को डालकर एक समान फैला दें।
  • फिर आप इसको थोड़ी देर के लिए सेट होने के लिए छोड़ दें।
  • इसके बाद आप इसको चाकू की मदद से चौकोर या डायमंड शेप में काच लें।
  • अब आपकी स्वादिष्ट बादाम बर्फी बनकर तैयार हो गई है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola