Dahi Poha Recipe In Hindi: पोहा चावल की मदद से बना एक फूड आइटम है जोकि कैलोरी, प्रोटीन, फाइबर, कार्ब्स और विटामिन सी जैसे गुणों से भरपूर होता है। ये एक बहुत ही लाइट आहार होता है इसलिए पोहे को लोग आमतौर पर नाश्ते या स्नैक के साथ गर्मागर्म चाय के साथ खाना पसंद करते हैं। इसलिए नमकीन पोहा तो आपने कई बार खाया ही होगा। लेकिन क्या कभी आपने दही के कॉम्बिनेशन वाले मीठे पोहे का स्वाद चखा है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए दही पोहा बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये एक पारंपरिक महाराष्ट्रीयन फूड है। इसको गणेश चतुर्थी और दिवाली जैसे बड़े ऑकेजन पर बनाया जाता है। इसको गुड़, दूध, दही और कई फ्लेवर चीजों की मदद से तैयार किया जाता है। इसको आप डाइटिंग के दौरान नाश्ते या स्नैक में कुछ ही मिनटों में बनाकर खा सकते हैं। ये स्वाद में बेहद लजीज लगता है। बच्चे भी इस यूनीक स्वीट डिश को स्वाद से पेट भरकर खाते हैं, तो चलिए जानते हैं दही पोहा (Dahi Poha Recipe) बनाने की रेसिपी-
दही पोहा बनाने की सामग्री-
- पोहा 50 ग्राम
- गुड़ 20 ग्राम
- दही 100 ग्राम
- दूध 2 बड़े चम्मच
- इलायची पाउडर 1/2 छोटा चम्मच
- अनार 1/2 कप
अभी पढ़ें – सिर्फ 2 चम्मच दही में मिलाकर बनाएं ये खास फेस पैक, उम्र से 10 साल छोटी दिखने लगेंगी
दही पोहा बनाने की रेसिपी- (Dahi Poha Recipe)
- इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले पोहे को पानी में अच्छी तरह से धोकर अलग रख दें।
- फिर आप गुड़ को लेकर अच्छी तरह से मैश कर लें।
- इसके बाद आप एक बाउल में दही और गुड़ डालकर अच्छी तरह से घुलने तक मिला लें।
- फिर आप इसमें इलायची पाउडर डालें और अच्छी तरह से मिला लें।
- इसके बाद आप इसमें भिगोया हुआ पोहा डालें और अच्छी तरह से मिला लें।
- फिर आप इस तैयार मिक्चर को थोड़ी देर फ्रिज में रखकर ठंडा करें।
- अब आपका मीठा दही पोहा बनकर तैयार हो चुका है।
- फिर आप इसको अनार के दानों से गार्निश करके ठंडा-ठंडा सर्व करें।
अभी पढ़ें – लाइफ स्टाइल से जुड़ी ख़बरें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
नवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
1 hr agoLIVE: मां शैलपुत्री के आगमन पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामनाएं
2 hrs agoक्या आपने कभी खाया है, गुजरात की फेमस काठियावाड़ी दही तिखारी? जानिए रेसिपी
16 hrs agoमां शैलपुत्री के आगमन से भक्तिमय होगा घर-आंगन, अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं
17 hrs agoरिबन, मोती और गोटे से सजाएं डांडिया स्टिक, घर पर आसानी से बनाएं डिजाइन
17 hrs agoघर में कम जगह है? ऐसे बनाएं छोटा-सा खूबसूरत पूजा कॉर्नर
20 hrs agoमूंगफली से घर पर कैसे निकालें तेल? बिना मशीन की ये देसी ट्रिक आएगी काम
21 hrs agoमेंटल हेल्थ को न करें नजरअंदाज, इन तरीकों से रखें खुद का ख्याल
1 day agoनौ दिन, नौ रंग! हर दिन इस तरह बनाएं अपना एथनिक लुक खास; काम आएंगे ये टिप्स
1 day agoसफेद कपड़े गंदे होकर पड़ गए हैं पीले तो पानी में यह 1 चीज मिलाकर करें सफाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines