Healthy Digestive System: पाचन को तंत्र को हेल्दी बनाने में खीरा फायदेमंद है। आप इसका हलवा बनाकर सेवन कर सकते हैं। खीरे का हलवा टेस्टी होने के साथ हेल्दी भी होता है। इसके सेवन से पाचन तंत्र दुरूस्त बना रहता है। इतना ही नहीं वजन घटाने में भी खीरे का हलवा मदद कर सकता है। हलवा कई प्रकार के होते हैं। इनमें सूजी हलवा, बेसन हलवा या आटा हलवा शामिल हैं।
खीरे का सेवन आमतौर पर सलाद या रायते के तौर पर किया जाता है। लेकिन आज हम आपके लिए खीरे का हलवा बनाने की विधि लेकर आए हैं। क्योंकि अगर आप मीठे में कुछ हटकर खाना चाहते हैं तो खीरे से तैयार यह स्वीट डिश एक अच्छा ऑप्शन है।
खीरे का हलवा बनाने का सामान
खीरे का हलवा बनाने के लिए आपको कम से कम 4 चीजों की जरूरत होगी। जब यह सभी चीजें आप इकट्ठा कर लेंगें तो खीरे का हलवा आसानी से बना सकते हैं।
- सर्विंग 2
- खीरा 2
- चीनी 1 काटोरी
- मावा 1/2 काटोरी
- काजू 10-12 ड्राई फ्रूट्स
खीरे का हलवा कैसे बनाएं? (Cucumber Halwa Recipe)
- इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले खीरा को छीलकर धो लें।
- फिर आप इसको कद्दूकर करके निचोड़कर पानी निकाल लें।
- इसके बाद आप एक कढ़ाई में घी डालकर पिघलाएं।
- फिर आप इसमें कद्दूकर खीरे को डालकर करीब 5-8 मिनट तक भून लें।
- इसके बाद आप इसमें मावा डालें और मिलाते हुए करीब 5 मिनट तक भून लें।
- फिर आप इसमें चीनी डालें और मीडियम आंच पर चलाते हुए पानी सूखने तक भून लें।
- इसके बाद जब हलवा पककर गाढ़ा हो जाए तो आप गैस को बंद कर दें।
- अब आपका स्वाद से भरपूर खीरे का हलवा बनकर तैयार हो चुका है।
- फिर आप इसको ड्राई फ्रूट से गार्निश करके गर्मागर्म सर्व करें।
खीरा खाने के फायदे-
- खीरा खाने से दिल की जलन कम होती है।
- खीरा शीर के आंतरिक अंगों की सफाई करता है।
- खीरा आपकी आंखों को शीतलता प्रदान करता है।
संबंधित खबरें
नौ दिन, नौ रंग! हर दिन इस तरह बनाएं अपना एथनिक लुक खास; काम आएंगे ये टिप्स
6 hrs agoसफेद कपड़े गंदे होकर पड़ गए हैं पीले तो पानी में यह 1 चीज मिलाकर करें सफाई
9 hrs agoआपके दांत क्यों हो रहे हैं खराब? कहीं रोजाना की ये आदतें तो नहीं हैं वजह
10 hrs agoनवरात्रि में चनिया-चोली खरीदने जा रही हैं मार्केट तो ये 5 हैक्स आएंगे काम
11 hrs agoदिवाली से पहले कमरे को दें नया लुक, ट्राई करें ये मॉडर्न कैबिनेट डिजाइन
14 hrs agoतांबे और पीतल के कलश को चमकाने में ये 3 हैक्स आएंगे काम
15 hrs agoनाश्ते में बनाकर खाएं आंध्र प्रदेश का मशहूर पेसरट्टू, यहां जानिए रेसिपी
16 hrs agoपार्टनर को हर बात से होने लगी है चिड़चिड़ाहट? रिश्ते दे रहा है ये संकेत
1 day agoचनिया-चोली की नेकलाइन के हिसाब से चुनें परफेक्ट हेयरस्टाइल, लुक आएगा अच्छा
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन बनाएं मां शैलपुत्री के भोग के लिए मखाने की खीर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines