How To Make Kurakure ke Sandwich: सैंडविच एक ऐसा आहार है जिसको लोग नाश्ते के तौर पर बनाकर खाना पसंद करते हैं। इसलिए सैंडविच की आपको कई वैराइटीज जैसे- आलू सैंडविच, खीरा सैंडविच, वेज सैंडविच या फ्रूट सैंडविच आदि। लेकिन क्या कभी आपने कुरकुरे के सैंडविच बनाकर खाया है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए कुरकुरे के सैंडविच बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं।
ये सैंडविच कई तरह की सब्जियों की मदद से बनाया जाता है। इसलिए ये सैंडविच टेस्टी और सेहत के लिहाज से भी अच्छा माना जाता है। इसको आप नाश्ते में बनाकर सुबह की हेल्दी शुरूआत कर सकते हैं, तो चलिए जानते हैं कुरकुरे के सैंडविच (How To Make Kurakure ke Sandwich) बनाने की रेसिपी-
कुरकुरे के सैंडविच बनाने की सामग्री-
- 10 ब्रेड
- 1 पैकेट कुरकुरे का चूरा
- 3 टेबल स्पून बटर
- 1/2 कप चीज़
- 1 कप मैदा
- 1 आलू
- 1/2 प्याज
- 1 टमाटर
- 2-3 हरी मिर्च
- 1 कप कॉर्न
- 1 टेबल स्पून टोमैटो सॉस
- 1 टेबल स्पून चिली सॉस
- 1 कप व्हाइट सॉस
- स्वादानुसार काली मिर्च पाउडर
- स्वादानुसार नमक
- आवश्यकतानुसार तेल (ब्रेड तलने के लिए)
कुरकुरे के सैंडविच कैसे बनाएं? (How To Make Kurakure ke Sandwich)
- कुरकुरे के सैंडविच बनाने के लिए आप सबसे पहले आलू और कॉर्न को उबाल लें।
- फिर आप चीज़ को भी कद्दूकस करके रख लें।
- इसके बाद आप प्याज, टमाटर और हरी मिर्च को भी बारीक-बारीक काट लें।
- फिर आप एक बाउल में प्याज, टमाटर, आलू, हरी मिर्च और कॉर्न डालें।
- इसके साथ ही आप इसमें काली मिर्च पाउडर और नमक को डालें।
- फिर आप इन सारी चीजों को अच्छी तरह से मिलाकर पेस्ट बना लें।
- इसके बाद आप एक दूसरे बाउल में मैदा और पानी डालकर एक पतला घोल तैयार कर लें।
- फिर आप एक प्लेट में कुरकुरे का चूरा निकाल कर रख दें।
- इसके बाद आप ब्रेड की स्लाइसेस को टोस्ट करके बटरकर लगाएं.
- फिर आप इस पर सब्जियों का तैयार मिक्चर अच्छी तरह से स्प्रेड कर लें।
- इसके बाद आप सारे सैंडविच को अच्छी तरह से फ्राई करें।
- अब आपके चटपटे कुरकुरे के सैंडविच बनकर तैयार हो चुके हैं।
- फिर आप इनको गर्मागर्म टोमैटो और चिली सॉस साथ सर्व करें।
संबंधित खबरें
भाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
3 hrs agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
3 hrs agoबाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
4 hrs agoऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
4 hrs agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
6 hrs agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
6 hrs agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
21 hrs agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
1 day agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
1 day agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines