Potato Smiley: आलू सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। सुबह नाश्ते में आलू के सेवन से शरीर को भरपूर ऊर्जा मिल सकती है। वैसे तो आलू को कई तरह से बनाया जाता है। इनमें आलू चीला, आलू पराठा और आलू चाट, आलू मसाला आदि शामिल हैं। आज हम आपके लिए पोटैटो स्माइली बनाने की विधि लेकर आए हैं। ये बनाने में सरल होने के साथ खाने में बेहद टेस्टी और चटपटा होता है। पोटैटो स्माइली को आप ब्रेकफास्ट या स्नैक में भी खा सकते हैं। इनका स्वाद बच्चों को खूब पसंद आता है।
Potato Smiley बनाने के लिए जरूरी सामान-
- आलू 3-4 उबले हुए
- कॉर्नफ्लोर 1/2 कप या आवश्यकता अनुसार
- नमक स्वादानुसार
- लाल मिर्च पाउडर 1 चमच
पोटैटो स्माइली कैसे बनाएं? (Potato Smiley)
पोटैटो स्माइली बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बर्तन में उबले हुए आलू को कद्दूकस कर लें।
- फिर आप इसमें नमक और लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से मिला दें।
- इसके बाद आप इसमें कॉर्नफ्लोर डालें और मिलाकर एक डो तैयार कर लें।
- फिर आप इसकी छोटी-छोटी गोल लोईयां बनाकर तैयार कर लें।
- इसके बाद आप इनके ऊपर पेंसिलकी मदद से आंख और स्माइली बना लें।
- फिर आप एक कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कर लें।
- इसके बाद आप इसमें स्माइली तैयार स्माइली डालें।
- फिर आप इनको हाई फ्लेम पर सुनहरा होने तक डीप फ्राई कर लें।
- अब आपके टेस्टी पोटैटो स्माइली बनकर तैयार हो चुके हैं।
- फिर आप इनको चाय के साथ स्नैक में सर्व करें।
संबंधित खबरें
पार्टनर को हर बात से होने लगी है चिड़चिड़ाहट? रिश्ते दे रहा है ये संकेत
12 hrs agoचनिया-चोली की नेकलाइन के हिसाब से चुनें परफेक्ट हेयरस्टाइल, लुक आएगा अच्छा
15 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन बनाएं मां शैलपुत्री के भोग के लिए मखाने की खीर
16 hrs agoघर के पायदान और कार्पेट हो गए हैं गंदे तो इन चीजों से करें सफाई
16 hrs agoढेर सारी पुरानी चूड़ियां हो गई हैं इकट्ठी तो इस तरह बना लें कड़े
19 hrs agoनाश्ते में बनाएं सिक्किम की मशहूर डिश खुरी, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाएंगे
23 hrs agoबिहार की मशहूर लिट्टी-चोखा खाने का कर रहा मन? घर पर ऐसे बनाएं
1 day agoबार-बार चाय जलने से काला हो गया बर्तन? किचन में मौजूद इन चीजों से करें साफ
1 day agoमहंगे हेयर-स्किन प्रोडक्ट्स छोड़ें! घर पर बनाएं नीम-करी पत्ते का पाउडर
1 day agoफटी एड़ियों से हैं परेशान? 1 चम्मच देसी घी ऐसे करेगा काम, जानिए तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines