---विज्ञापन---

लाइफस्टाइल

Potato Smiley: घर पर बनाएं क्रिस्पी पोटैटो स्माइली, बच्चे हो जाएंगे दीवाने, जानें विधि

Potato Smiley: आलू सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। सुबह नाश्ते में आलू के सेवन से शरीर को भरपूर ऊर्जा मिल सकती है। वैसे तो आलू को कई तरह से बनाया जाता है। इनमें आलू चीला, आलू पराठा और आलू चाट, आलू मसाला आदि शामिल हैं। आज हम आपके लिए पोटैटो स्माइली बनाने की विधि […]

Potato Smiley: आलू सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। सुबह नाश्ते में आलू के सेवन से शरीर को भरपूर ऊर्जा मिल सकती है। वैसे तो आलू को कई तरह से बनाया जाता है। इनमें आलू चीला, आलू पराठा और आलू चाट, आलू मसाला आदि शामिल हैं। आज हम आपके लिए पोटैटो स्माइली बनाने की विधि लेकर आए हैं। ये बनाने में सरल होने के साथ खाने में बेहद टेस्टी और चटपटा होता है। पोटैटो स्माइली को आप ब्रेकफास्ट या स्नैक में भी खा सकते हैं। इनका स्वाद बच्चों को खूब पसंद आता है।

Potato Smiley बनाने के लिए जरूरी सामान-

  • आलू 3-4 उबले हुए
  • कॉर्नफ्लोर 1/2 कप या आवश्यकता अनुसार
  • नमक स्वादानुसार
  • लाल मिर्च पाउडर 1 चमच

पोटैटो स्माइली कैसे बनाएं? (Potato Smiley)

पोटैटो स्माइली बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बर्तन में उबले हुए आलू को कद्दूकस कर लें।

---विज्ञापन---
  • फिर आप इसमें नमक और लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से मिला दें।
  • इसके बाद आप इसमें कॉर्नफ्लोर डालें और मिलाकर एक डो तैयार कर लें।
  • फिर आप इसकी छोटी-छोटी गोल लोईयां बनाकर तैयार कर लें।
  • इसके बाद आप इनके ऊपर पेंसिलकी मदद से आंख और स्माइली बना लें।
  • फिर आप एक कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कर लें।
  • इसके बाद आप इसमें स्माइली तैयार स्माइली डालें।
  • फिर आप इनको हाई फ्लेम पर सुनहरा होने तक डीप फ्राई कर लें।
  • अब आपके टेस्टी पोटैटो स्माइली बनकर तैयार हो चुके हैं।
  • फिर आप इनको चाय के साथ स्नैक में सर्व करें।

First published on: Sep 22, 2022 05:53 PM
End of Article

About the Author

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola