How To Make Baked Masala Kaju: काजू एक ड्राय फ्रूट है जोकि प्रोटीन, फाइबर तथा कार्बोहाइड्रेट, कॉपर, मैगनीज, फास्फोरस, मैग्नेशियम और ज़िंक जैसे कई मिनरल्स से भरपूर होता है। काजू को लोग आमतौर पर सीधे तौर पर या स्वीट डिशेज बनाकर खाना पसंद करते हैं।
लेकिन क्या कभी आपने बेक्ड मसाला काजू का स्वाद चखा है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए बेक्ड मसाला काजू बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये स्वाद में बहुत चटपटे आप कुरकुरे लगते हैं। इनको आप शाम की हल्की भूख के दौरान झटपट बनाकर खा सकते हैं। इससे आपकी गर्मागर्म चाय का मजा दोगुना हो जाता है, तो चलिए जानते हैं बेक्ड मसाला काजू बनाने की रेसिपी-
अभी पढ़ें – दिवाली पर जमकर खाएं मिठाई, नहीं बढ़ेगा वजन, बस अपनानी होंगी ये ट्रिक्स
बेक्ड मसाला काजू बनाने की सामग्री-
- 500 ग्राम काजू
- 3 चम्मच पुदीना पाउडर
- 2 चम्मच चाट मसाला
- सेंधा नमक स्वादानुसार
- मक्खन 2 चम्मच
अभी पढ़ें – दिवाली स्नैक में मात्र 10 मिनट में तैयार करें चटपटी खील चाट, ये रही रेसिपी
बेक्ड मसाला काजू कैसे बनाएं? (How To Make Baked Masala Kaju)
- इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले काजू अच्छी तरह से साफ कर लें।
- फिर आप एक बाउल में काजू और मक्खन डाल दें।
- इसके बाद आप इन दोनों को अच्छी तरह से मिला लें।
- फिर आप इसमें थोड़ा-सा सेंधा नमक डालकर मिला लें।
- इसके बाद आप ओवन को कन्वैक्शन मोड़ पर प्रीहीट कर लें।
- फिर आप इसमें काजू को रखकर करीब 10 मिनट तक बेक कर लें।
- इसके बाद आप इनको किसी बर्तन में निकालकर बाकी की सारी सामग्री को अच्छी तरह से मिला लें।
- अब आपके बेक्ड मसाला काजू बनकर तैयार हो चुके हैं।
- फिर आप इनको गर्मागर्म चाय के साथ स्नैक के तौर पर सर्व करें।
अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
8 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
14 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
15 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
15 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
18 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines