नई दिल्ली: खीरा एक सुपरफूड है जोकि 95% पानी की मात्रा से भरा होता है। इसके सेवन से आपके शरीर में पानी की कमी को पूरा करने में मदद मिलती है। इसके साथ ही इससे आपका पाचन तंत्र भी दुरुस्त रहता है जिससे आप पेट से जुड़ी कई समस्याओं से दूर रहते हैं। इसलिए खीरे को लोग आमतौर पर सलाद के तौर पर खूब खाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि खीरे के समान ही खारे के छिलके भी आपकी सेहत को कई लाभ पहुंचाते हैं? अगर हीं तो आज हम आपके लिए खीरे के छिलकों के कबाब बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। खीरे के छिलके हाई फाइबर जैसे कई हेल्दी गुणों से भरपूर होते हैं। इसके सेवन से आपका पेट लंबे समय कर भरा महसूस करता है जिससे आप एक्स्ट्रा खाने से बचे रहते हैं। ये कबाब बेहद स्वादिष्ट होते हैं। इनको आप शाम की हल्की भूख को शांत करने के लिए आसानी से बनाकर खा सकते हैं, तो चलिए जानते हैं खीरे के छिलकों के कबाब बनाने की रेसिपी-
खीरे के छिलकों के कबाब बनाने की सामग्री-
-150 ग्राम खीरे के छिलके
-1 छोटा चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
-1 हरी मिर्च
-3 टीस्पून धनिया पाउडर
-1 कप हरा धनिया
-4 उबले हुए आलू
-1 टीस्पून नमक
-1 टीस्पून चाट मसाला
-चुटकीभर जीरा
-स्वादानुसार नमक
-मैदा थोड़ा सा
खीरे के छिलकों के कबाब बनाने की रेसिपी-
इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले खीरे के छिलकों को धोकर बारीक काट लें।
फिर आप इसमें उबले हुए आलू डालें और अच्छी तरह से मिलाकर पेस्ट बना लें।
इसके बाद आप इसमें सारे मसाले और अदरक-लहसुन डालकर अच्छी तरह से मिला लें ।
फिर आप इसमें नमक डालें और अच्छी तरह से मिला लें।
इसके बाद आप इसमें थोड़ा सा मैदा डालें और अच्छे मिलाकर पेस्ट बना लें।
फिर आप इस पेस्ट की मदद से कबाब बनाकर थोड़ी देर के लिए रख दें।
इसके बाद आप एक कढ़ाई में तेल डालकर गर्म करें।
फिर आप इसमें कबाब डालकर ब्राउन होने तक डीप फ्राई कर लें।
अब आपके लजीज खीरे के छिलकों के कबाब बनकर तैयार हो चुके है।
फिर आप इनको पसंदीदा हरी चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें।
संबंधित खबरें
क्या आपने कभी खाया है, गुजरात की फेमस काठियावाड़ी दही तिखारी? जानिए रेसिपी
8 hrs agoमां शैलपुत्री के आगमन से भक्तिमय होगा घर-आंगन, अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं
9 hrs agoरिबन, मोती और गोटे से सजाएं डांडिया स्टिक, घर पर आसानी से बनाएं डिजाइन
10 hrs agoघर में कम जगह है? ऐसे बनाएं छोटा-सा खूबसूरत पूजा कॉर्नर
13 hrs agoमूंगफली से घर पर कैसे निकालें तेल? बिना मशीन की ये देसी ट्रिक आएगी काम
14 hrs agoमेंटल हेल्थ को न करें नजरअंदाज, इन तरीकों से रखें खुद का ख्याल
17 hrs agoनौ दिन, नौ रंग! हर दिन इस तरह बनाएं अपना एथनिक लुक खास; काम आएंगे ये टिप्स
1 day agoसफेद कपड़े गंदे होकर पड़ गए हैं पीले तो पानी में यह 1 चीज मिलाकर करें सफाई
1 day agoआपके दांत क्यों हो रहे हैं खराब? कहीं रोजाना की ये आदतें तो नहीं हैं वजह
1 day agoनवरात्रि में चनिया-चोली खरीदने जा रही हैं मार्केट तो ये 5 हैक्स आएंगे काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines