Healthy Breakfast Tips: सुबह का नाश्ता अगर स्वाद से भरपूर और हल्का हो, तो पूरा दिन एनर्जी से निकलता है. ऐसे में इंदौरी स्टाइल पोहा एक शानदार विकल्प है, जो स्वाद, सेहत और खुशबू, तीनों का बेहतरीन मेल है. मध्य प्रदेश के इंदौर शहर की पहचान बन चुका यह पोहा अपने खट्टे-मीठे स्वाद और खास मसालों की वजह से हर उम्र के लोगों को पसंद आता है. ऊपर से रतलामी सेव, नींबू का रस और हरा धनिया इसे और भी खास बना देते हैं. अच्छी बात यह है कि इसे बनाना न सिर्फ आसान है, बल्कि बहुत कम समय में तैयार भी हो जाता है. अगर आप रोज के नाश्ते में कुछ नया और टेस्टी ट्राई करना चाहते हैं, तो यह रेसिपी आपके लिए एकदम सही है.
यह भी पढ़ें: क्या लड़ाई के बाद सोना ठीक है? जानिए पार्टनर से लड़ाई सुलझाए बिना सोने पर क्या होता है
नाश्ते के लिए बेस्ट है पोहा
पोहा एक ऐसा नाश्ता है जो हल्का होने के साथ-साथ पेट को देर तक भरा हुआ महसूस कराता है. इसमें तेल कम होता है और सब्जियों के साथ बनने की वजह से यह पोषण से भी भरपूर होता है. इंदौरी पोहा में आलू, मटर और मूंगफली का इस्तेमाल भी होता है, जो इसे स्वादिष्ट और एनर्जी देने वाला बनाता है. सुबह के समय यह जल्दी पच जाता है और खाने के बाद इससे भारीपन महसूस नहीं होता. यही वजह है कि बच्चे हों या बड़े, ऑफिस जाने वाले हों या घर पर रहने वाले, सभी के लिए पोहा एक परफेक्ट ब्रेकफास्ट है. खास बात यह है कि आप इसमें अपनी पसंद की सब्जियां डालकर इसे अपने घर में ही और हेल्दी बना सकते हैं. आइए जानते हैं पोहा कैसे बना सकते हैं.
ऐसे बनाएं स्वादिष्ट इंदौरी पोहा
- सबसे पहले 2 कप पोहा को साफ पानी से हल्के हाथों से धोकर छान लें और एक प्लेट में फैला दें.
- अब कढ़ाही में 2 चम्मच तेल गर्म करें, इसमें राई, जीरा और करी पत्ता डालकर तड़काएं.
- इसके बाद बारीक कटा प्याज और हरी मिर्च डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें.
- अब छोटे टुकड़ों में कटे आलू डालें, ढककर धीमी आंच पर पकाएं.
- आलू हल्के सुनहरे हो जाएं तो मटर और मूंगफली भी डालें.
- हल्दी, लाल मिर्च और स्वादानुसार नमक मिलाएं.
- आंच धीमी करके पोहा डालें और हल्के हाथ से मिलाएं ताकि पोहा टूटे नहीं. आपका आलू वाला पोहा तैयार है.
- गैस बंद कर पोहे को प्लेट में निकाले और ऊपर से नींबू का रस डालें.
- परोसते समय रतलामी सेव, हरा धनिया, प्याज और टमाटर से गार्निश करें और मजे से खाएं.
यह भी पढ़ें: क्या सच में सफेद चावल से ज्यादा हेल्दी होते हैं ब्लैक राइस? फायदे जान अभी खरीद लेंगे!
संबंधित खबरें
रसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
1 hr agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
4 hrs agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
5 hrs agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
5 hrs agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
7 hrs agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
8 hrs agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
9 hrs agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
11 hrs agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
1 day agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines