Almond-Pistachio Cream: नवरात्रि के पावन दिन चल रहे हैं। ऐसे में हर कोई दुर्गा पूजा और गरबा नाइट में खूबसूरत और आकर्षक दिखने के लिए पूरी तैयारियां कर रहा होगा।
ऐसे में आज हम आपके लिए घर पर बादाम-पिस्ता क्रीम बनाने की विधि लेकर आए हैं। बादाम फैटी एसिड से भरपूर होता है जोकि आपको मुंहासों, ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स और ऑयली स्किन से छुटकारा दिलाने में मदद करता है।
वहीं पिस्ता में विटामिन ई जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है जोकि आपको फ्री रेडिकल्स से निजात दिलाता है। बादाम-पिस्ता क्रीम की मदद से आपके चहरे के दाग-धब्बे और झुर्रियों को दूर करने में मदद मिलती है। इतना ही नहीं इस क्रीम की इस्तेमाल से आपकी त्वचा की रंगत में भी सुधार होता है।
अभी पढ़ें – How To Get Wrinkle Free Skin: रिंकल फ्री स्किन के लिए इस्तेमाल करें नीम की पत्तियां, जानें विधि
वहीं इस क्रीम को उपयोग करने से आपको कोई हानि भी नहीं होता है। इससे आपको कोमल और चमकदार त्वचा पाने में मदद मिलती है, तो चलिए जानते हैं बादाम-पिस्ता क्रीम बनाने की विधि-
बादाम-पिस्ता क्रीम बनाने की सामग्री-
- 5-10 बादाम
- 1 बड़ा चम्मच गुलाब जल
- 1 बड़ा चम्मच एलोवेरा जैल
- 1/2 छोटा चम्मच बादाम का तेल
- पिस्ता बादाम के बराबर मात्रा में
बादाम-पिस्ता क्रीम बनाने और लगाने का तरीका-
- बादाम-पिस्ता क्रीम को बनाने के लिए आप सबसे पहले बादाम-पिस्ता लें।
- फिर आप इन दोनों को करीब 20 मिनट तक पानी में भिगोकर रख दें।
- इसके बाद आप इनको छीलकर मिक्सी में पीसकर स्मूद पेस्ट बना लें।
- फिर आप इस पेस्ट में गुलाबजल और बादाम का तेल डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
- इसके बाद आप इस तैयार क्रीम को एक कंटेनर में भरकर स्टोर कर लें।
- फिर आप इस क्रीम को रोजाना रात को सोने से पहले फेस पर लगाकर मसाज करें।
- इसका असर आपको एक हफ्ते में ही दिखना शुरू हो जाएगा।
अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
11 hrs agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
14 hrs agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
19 hrs agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
21 hrs agoशरद पूर्णिमा पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट मिल्कमेड खीर? बेहद आसान है रेसिपी
1 day agoनाभि में कौन सा तेल डालने पर आ सकती है अच्छी नींद? यहां जानिए
1 day agoमडुवा के मोमोज खाते नजर आए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत
1 day agoबच्चों के लंच बॉक्स में पैक करके दें यह बिना मैदा वाले मंचूरियन पेनकेक
1 day agoनल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
2 days agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines