How To Make Almond Cream: बादाम विटामिन ई और कई अन्य एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है जोकि आपकी सेहत के साथ-साथ आपकी त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। बादाम आपके चेहरे के दाग-धब्बों को दूर करने में मददगार साबित होता है। साथ ही इससे आपके चेहरे पर नेचुरल ग्लो भी आता है। ऐसे में आज हम आपके लिए घर पर बादाम क्रीम बनाने की विधि लेकर आए हैं।
इसको एलोवेरा जेल की मदद से तैयार किया जाता है जोकि आपकी स्किन को काले-धब्बे, मुंहासों के दाग और झाइयों को दूर करने में सहायता करते हैं। इतना ही नहीं जिन लोगों के फेस की रंगत धूप और धूल के कारण डल हो जाती है उनके लिए बादाम क्रीम एक रामबाण है। बादाम क्रीम त्वचा को हाइड्रेट करती है जिससे आपकी स्किन सॉफ्ट और स्मूथ बनी रहती है।
बादाम क्रीम बनाने की सामग्री-
- 5-10 बादाम पीसकर (रातभर भिगोने के बाद इसके छिलके उतारकर धोएं)
- 1/2 छोटा चम्मच बादाम का तेल
- 1 चम्मच गुलाब जल
- 1 चम्मच एलोवेरा जैल
बादाम क्रीम कैसे बनाएं? (How To Make almond cream)
- बादाम क्रीम बनाने के लिए आप सबसे पहले बादाम को रातभर भिगोकर रख दें।
- फिर आप अगली सुबह बादाम को छीलकर मिक्सी में पीसकर स्मूद पेस्ट बना लें।
- इसके बाद आप इस बादाम के पेस्ट को एक बाउल में निकाल लें।
- फिर आप इसमें थोड़ा सा गुलाबजल डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
- इसके बाद आप इस मिक्चर को एक साफ सूती कपड़े में बांधकर अच्छी तरह से छान लें।
- फिर आपके पास कपड़े के अंदर जो पेस्ट बचा हुआ उसमें एलोवेरा जेल डाल दें।
- इसके बाद आप इस पेस्ट में बादाम का तेल डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
- अब आपकी होममेड बादाम की क्रीम बन कर तैयार हो चुकी है।
- फिर आप इस क्रीम को किसी भी एयर टाइट कंटेनर में स्टोर करके रख लें।
- इसके बाद आप इस बादाम की क्रीम को रोजाना रात को सोने से पहले चेहरे पर लगाएं।
- इस क्रीम को आप 2 हफ्ते तक स्टोर करके इस्तेमाल कर सकते हैं।
अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
बाजार से कुट्टू का आटा लाने से पहले ऐसे करें असली और नकली की पहचान
15 mins agoक्या आपको पता है नूडल्स सबसे पहले कहां बनाए गए थे? जानिए दिलचस्प कहानी
2 hrs agoघर पर ही बनाएं ढाबा स्टाइल चिली गार्लिक लच्छा पराठा, जानें रेसिपी
17 hrs agoछोटे बेडरूम में नहीं है अलमारी? कपड़े रखने के लिए अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स
18 hrs agoबालों में चाहिए जापानी महिलाओं जैसी चमक? आजमाएं ये हेयर केयर रूटीन
19 hrs agoव्हाइट शर्ट के बगल के जिद्दी पीले दाग हटाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे
21 hrs agoक्या आपने खाई है पनपथी रोटी? जानिए यूपी-बिहार में मशहूर इस रोटी की रेसिपी
22 hrs agoगेहूं का आटा चेहरे के अनचाहे बालों के लिए कैसे करें इस्तेमाल? यहां जानिए
1 day ago5 अक्टूबर को ही क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड टीचर्स डे? जानिए इसका इतिहास
1 day agoलगातार आ रही है हिचकी और नहीं मिल रहा आराम? तुरंत करें ये काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines