Hair Tonic For Hair Fall Control: बाल आपकी खूबसूरती को बढ़ाने में एक अहम भूमिका निभाते हैं। लेकिन आज के समय की अनहेल्दी लाइफस्टाइल, खराब खान-पान और बढ़ते प्रदूषण के कारण आपके बाल डल और फ्रिजी हो जाते हैं। जिससे आपकी पर्सनेलिटी पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है।
इससे बचने के लिए आप कई तरह के मंहगे प्रोडक्ट्स या ट्रीटमेंट्स लेते हैं जोकि महंगे होने के साथ-साथ केमिकल से भरपूर भी होते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए हेयर टॉनिक लेकर आए हैं।
इस हेयर टॉनिक की मदद से आपको झड़ते बालों से छुटकारा मिलता है। इसके साथ ही इससे आपको घने, लंबे, मजबूत और काले बाल प्राप्त होते हैं, तो चलिए जानते हैं हेयर टॉनिक (How To Make Hair Tonic) बनाने की विधि-
हेयर टॉनिक बनाने की आवश्यक सामग्री-
- 1 चम्मच मेथी के बीज का पाउडर
- 1 चम्मच आंवला पाउडर
- 1 चम्मच मुलेठी का पाउडर
- 1 चम्मच भृंगराज
- 1 चम्मच जटामांसी
- 1 चम्मच सोंठ पाउडर
- 8-10 पत्ते करी पत्ता
- 2 से 3 चम्मच प्याज का रस
- 1 गिलास पानी
हेयर टॉनिक कैसे बनाएं? (How To Make Hair Tonic)
- हेयर टॉनिक बनाने के लिए आप सारी चीजों को एक बर्तन में रात भर भिगोकर रख दें।
- फिर आप इस मिक्चर को एक कढ़ाई में डालकर करीब 5 से 10 मिनट तक मीडियम आंच पर पका लें।
- इसके बाद आप इस मिक्चर को थोड़ी देर ठंडा होने के लिए छोड़ दें।
- फिर आप तैयार मिक्चर को एक बोतल में भरकर रख लें।
- अब आपका हेयर टॉनिक बनकर तैयार हो चुका है।
- फिर आप इस टॉनिक को फ्रिज में रखकर स्टोर कर लें।
- इसके बाद आप इसको 15 से 20 दिन तक रोज अपनी स्कैल्प पर लें।
- फिर आप इसको करीब 30 मिनट तक लगाकर छोड़ दें।
- इसके बाद आप नॉर्मल पानी से हेयर वॉश कर लें।
- ये हेयर टॉनिक बालों को मजबूत और काला बनाने में मदद करता है।
संबंधित खबरें
दीवाली से पहले घर को करा रहे हैं पेंट तो ये 7 रंग चुन सकते हैं आप, एक्सपेंसिव लगेगा होम
18 mins agoऊटी के लिए कम है बजट तो घूम आइए येरकौड, तमिलनाडु का वो खूबसूरत हिल स्टेशन जहां मिलती है सात जंगलों की हरियाली
3 hrs agoस्वाद में लाजवाब है लहसुन का भरता, जानिए घर पर कैसे बनाएं यह बंगाली रोशुन भोर्ता
7 hrs agoLal Bahadur Shastri Jayanti 2026: लाल बहादुर शास्त्री के अनमोल वचन सभी को भेज सकते हैं आप, यादगार हैं ये Quotes
21 hrs agoGandhi Jayanti 2026: गांधी जयंती पर सभी को भेजिए महात्मा गांधी की कही ये 10 बातें, मन में जोश भर देंगे बापू के विचार
22 hrs agoFrench Fries Recipe: एयर फ्रायर में कैसे बनाएं फ्रेंच फ्राइज? इस तरह चुटकियों में हो जाएंगे तैयार
1 day agoनींबू से भी भाग सकते हैं घर के सारे मच्छर, बस इस तरह करें इस्तेमाल, महंगे लिक्विड खरीदने की नहीं पड़ेगी जरूरत
1 day agoपितृ पक्ष में श्राद्ध की थाली में क्या रखें? ये सात्विक चीजें जरूर करें शामिल
1 day agoGarba Night Safety: रात में गरबा के लिए घर से बाहर निकलते वक्त इन बातों का रखें ध्यान, मस्ती में नहीं आएगी कमी
1 day agoबावड़ियों की खूबसूरती देखनी है तो इन जगहों का करें रुख, नक्काशी और वास्तुकला कर देगी हैरान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines