Dates Dish: खजूर गर्म होने के साथ-साथ कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो हमें एनर्जी देती है। इसके साथ ही ये हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत रखना है। कई लोग खजूर को नेचुरल शुगर के रूप में भी इस्तेमाल करते हैं। खजूर एक ऐसा फल है जो मिनरल से भरपूर होता है और इसमें मौजूद विटामिन और फाइबर शरीर को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। खजूर में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर होता है, जो हार्ट को हेल्दी रखने में मदद करता है। इसके अलावा खजूर पोटेशियम, मैग्नीशियम, आयरन और विटामिन बी 6 का एक अच्छा सोर्स है। आइए यहां जानते हैं आप खजूर से कौन कौन सी आसान और हेल्दी डिश बना सकते हैं।
खजूर और मेवे की एनर्जी बॉल्स
खजूर और मेवे से बनी एनर्जी बॉल्स एक हेल्दी और आसान डिश है, जो आपके पूरे दिन एनर्जी से भरपूर रखने में मदद करता है। इसके साथ ही यह बॉल्स डाइजेशन सिस्टम को मजबूत बनाता है। इसके साथ ही ड्राई फ्रूट्स आपके शरीर को हेल्दी फैट, फाइबर और प्रोटीन देता है। इसे आप अपने सुबह के नाश्ते में शामिल कर सकते हैं।
ये भी पढ़े- मन की बात न कहना भी है खतरनाक! दिमागी रूप से ऐसे हो सकते हैं आप बीमार
खजूर और बादाम की स्मूदी
खजूर और बादाम की स्मूदी बनाकर सर्दियों में इसका आनंद ले सकते हैं, ताकि आपकी इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत बनी रहे। इसके सेवन से आप कई बीमारियों से दूर रह सकते हैं। यह आपके शरीर को नेचुरल शुगर प्रोटीन और हेल्दी फैट प्रदान करता है।
खजूर और दालचीनी का दलिया
दालचीनी को हमारे देश में मसाले के तौर पर खाया जाता है, जो सर्दियों में आपके शरीर के लिए काफी फायदेमंद होती है। इसके साथ खजूर और ओट्स को मिलाकर आप दलिया के रूप में खा सकते हैं। खजूर और ओट्स में फाइबर मौजूद होता है, जो आपके डाइजेशन सिस्टम को मजबूत रखने में मदद करता है। इसके साथ ही यह आपको अनहेल्दी ड्राइविंग से बचाता है। इसके अलावा यह आपको पूरे दिन एनर्जी से भरपूर रखता है।
ये भी पढ़ें- कहीं आप तो नहीं कर रहे मिलावटी हल्दी का इस्तेमाल? मिनटों में ऐसे करें नकली और असली की पहचान
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले कमरे को दें नया लुक, ट्राई करें ये मॉडर्न कैबिनेट डिजाइन
1 hr agoतांबे और पीतल के कलश को चमकाने में ये 3 हैक्स आएंगे काम
3 hrs agoनाश्ते में बनाकर खाएं आंध्र प्रदेश का मशहूर पेसरट्टू, यहां जानिए रेसिपी
4 hrs agoपार्टनर को हर बात से होने लगी है चिड़चिड़ाहट? रिश्ते दे रहा है ये संकेत
17 hrs agoचनिया-चोली की नेकलाइन के हिसाब से चुनें परफेक्ट हेयरस्टाइल, लुक आएगा अच्छा
20 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन बनाएं मां शैलपुत्री के भोग के लिए मखाने की खीर
21 hrs agoघर के पायदान और कार्पेट हो गए हैं गंदे तो इन चीजों से करें सफाई
21 hrs agoढेर सारी पुरानी चूड़ियां हो गई हैं इकट्ठी तो इस तरह बना लें कड़े
1 day agoनाश्ते में बनाएं सिक्किम की मशहूर डिश खुरी, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाएंगे
1 day agoबिहार की मशहूर लिट्टी-चोखा खाने का कर रहा मन? घर पर ऐसे बनाएं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines