Makar Sankranti 2023: इस बार मकर संक्रांति को बनाएं खास, स्पेशल डिश में ट्राय करें 'Bengali Patishapta'
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Makar Sankranti 2023: नए साल की शुरुआत के बाद हिंदुओं का सबसे पहला त्योहार मकर संक्रांति (Makar Sankranti) आता है। यह हर बार जनवरी के महीनें में ज्यादातर 14 या 15 तारीख को ही पड़ती है। माना जाता है कि इस दिन से सर्दियां कम होना शुरू हो जाती है। मौसम में गर्माहट की ओर बढ़ता है। उत्तर प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, बिहार, पश्चिम बंगाल समेत कुछ राज्यों में ही मनाया जाता है। इस मकर संक्रांति को Bengali Patishapta के साथ स्वादिष्ट बनाएं।
अगर राज्यों के हिसाब से बात करें तो मकर संक्रांति का उत्सव पंजाब में लोहड़ी, असम में बिहू और भारत के दक्षिणी क्षेत्र में पोंगल के रूप में मनाया जाता है। हर राज्य में इस त्योहार का महत्व और मनाने का तरीका अलग-अलग है। लेकिन एक चीज सभी में एक जैसी है, वो है घरों में बनने वाले पकवान। भारत की भी यही खासियत है कि यहां हर त्योहार पर अलग-अलग पकवानों का महत्व है।
पश्चिम बंगाल में मकर संक्रांति को पौष संक्रांति या पौष पर्व के नाम से जाना जाता है। यहां हिंदी नव संवत्सर के अनुसार पौष महीने के अंतिम दिन को इसके लिए चुना जाता है। इस दिन को खास बनाने के लिए यहां सर्वोत्कृष्ट बंगाली मिठाई पीठे और पायेश (खीर) बनाई जाती है। लोग चावल से पीठा तैयार करके देवी लक्ष्मी का भोग लगाते हैं।

बंगाल में पीठे की तरह की डिश बनाई जाती हैं। जैसे दूध पुली, गोकुल पीठे, चुशी पीठे आदि। लेकिन सबसे लोकप्रिय है डिश है पतिशप्त। पतिशप्त एक पतली क्रेप या पैनकेक की तरह होता है। इसे मैदा, चावल के आटे और सूजी के साथ बनाया जाता है, जिसमें एक कैरामेलाइज्ड गुड़ और कटा हुआ नारियल भरा होता है। यह इतना नरम, मीठा होता है कि मुंह में जाते ही पिघल जाता है।

सूजी, मैदा, चीनी, इलायची पाउडर, घी, कसा हुआ नारियल, दूध, खोया खीर (मावा) और गुड़।
और पढ़िए –Dahi Bhalla Recipe: लोहड़ी पर जरूर चखें फेमस Dahi Bhalla का स्वाद, बार-बार खाने को मजबूर हो जाओगे
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: