Makar Sankranti 2023 Til Recipes: सकट चौथ, लोहड़ी और मकर संक्रांति के अवसर पर तिल का खास महत्व होता है। इस दिन तिल का सेवन जरूर करना चाहिए। तिल के साथ गुड़ का सेवन भी जरूर किया जाता है। अगर आप इस मकर संक्रांति घर पर ही स्पेशल तिल की रेसिपी बनाना चाहते हैं तो कुछ डिशों को अपना सकते हैं। आइए आपको तिल की कुछ स्पेशल रेसिपी बताते हैं।
तिल के लड्डू (Til Laddu)
मकर संक्रांति के अवसर पर खासतौर से तिल के लड्डू बनाए जाते हैं। सफेद और काले तिल से लड्डू तैयार किया जाता है। इसमें मीठे के लिए गुड़ का इस्तेमाल किया जाता है। इसकी तासीर गर्म होती है, इसलिए सर्दीयों में तिल का लड्डू खाना सही रहता है।
तिल मुरमुरे की चिक्की (Til Murmura Chikki)
तिल मुरमुरे की चिक्की स्वादिष्ट होने के साथ पौष्टिक से भरपूर्ण होती है। इसमें आयरन और विटामिन-ए जैसे पोषक तत्व पाएं जाते हैं। खाने के लिए ये एक बेस्ट मीठी चीज है।
और पढ़िए –Moong Dal Ki Kheer: चावल नहीं, मूंग की दाल से बनी खीर से करें मुंह मीठ, जानें रेसिपी
तिल-मावा लड्डू (Til Mawa Laddu)
आप तिल-मावा का लड्डू तैयार कर सकते हैं। ये एक बहुत टेस्टी मिठाई होती है। इसे खासतौर पर मकर संक्रांति के अवसर पर खाया जाता है।
तिल पोली रेसिपी (Til Poli Recipe)
पोली रेसिपी के बारे में शायद आप जानते होंगे जो एक पारंपरिक महाराष्ट्रियन डिश है। इस तरह तिल की पोली यानी गुलाची पोली रेसिपी है जो एक मीठी रोटी की तरह होती है। इसे बनाने के लिए तिल और गुड़ के अलावा गेंहू का आटा और मैदा चाहिए होता है। इसका सेवन मकर संक्रांति के अलावा अन्य त्योहारों पर भी खासतौर पर किया जाता है।
और पढ़िए –Dahi Bhalla Recipe: लोहड़ी पर जरूर चखें फेमस Dahi Bhalla का स्वाद, बार-बार खाने को मजबूर हो जाओगे
तिल पापड़ी (Til Papdi)
मकर संक्रांति पर तिल पापड़ी का सेवन भी खासतौर पर किया जाता है। ये भी एक पारम्परिक डिश है। तिल लड्डू के अलावा आप तिल की पापड़ी भी बना सकते हैं। इसे गुड़ के साथ मिलाकर बनाया जा सकता है।
संबंधित खबरें
पार्टनर को हर बात से होने लगी है चिड़चिड़ाहट? रिश्ते दे रहा है ये संकेत
26 mins agoचनिया-चोली की नेकलाइन के हिसाब से चुनें परफेक्ट हेयरस्टाइल, लुक आएगा अच्छा
3 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन बनाएं मां शैलपुत्री के भोग के लिए मखाने की खीर
3 hrs agoघर के पायदान और कार्पेट हो गए हैं गंदे तो इन चीजों से करें सफाई
4 hrs agoढेर सारी पुरानी चूड़ियां हो गई हैं इकट्ठी तो इस तरह बना लें कड़े
7 hrs agoनाश्ते में बनाएं सिक्किम की मशहूर डिश खुरी, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाएंगे
11 hrs agoबिहार की मशहूर लिट्टी-चोखा खाने का कर रहा मन? घर पर ऐसे बनाएं
1 day agoबार-बार चाय जलने से काला हो गया बर्तन? किचन में मौजूद इन चीजों से करें साफ
1 day agoमहंगे हेयर-स्किन प्रोडक्ट्स छोड़ें! घर पर बनाएं नीम-करी पत्ते का पाउडर
1 day agoफटी एड़ियों से हैं परेशान? 1 चम्मच देसी घी ऐसे करेगा काम, जानिए तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines