Makar Sankranti 2023 Khichdi Recipe: हिन्दू धर्म में मकर संक्रांति का पर्व बेहद ही खास होता है। इस दिन खासतौर पर खिचड़ी बनाने का महत्व होता है। ये ही कारण है कई जगहों पर मकर संक्रांति को खिचड़ी पर्व (Khichdi Festival) के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन खिचड़ी (Khichdi) को उसके पांच यार यानी देसी घी, पापड़, दही, अचार और तिल की मिठाई समेत सब्जी के साथ खाया जाता है।
हर साल की तरह 14 जनवरी को मकर संक्रांति (Makar Sankranti 2023) है और इस दिन आप भी जरूर हमेशा की तरह खिचड़ी जरूर बनाएंगे तो इस बार क्यों ना खिचड़ी की आसान और स्वादिष्ट रेसिपी बनाई जाए। आइए आपको खिचड़ी की रेसिपी (Khichdi Easy Recipe) बताते हैं।
और पढ़िए –Winter Foods: बहुत फायदेमंद हैं तिल के बीज, इन बीमारियों से निपटने में कारगर
Khichdi Recipe Ingredients in Hindi
- चावल (1/2 कप)
- मूंग दाल (2 चम्मच)
- तूर दाल (2 चम्मच)
- मूंगफली (2 चम्मच)
- घी (2 चम्मच)
- राई (1/4 चम्मच)
- जीरा (1/2 चम्मच)
- 2 लौंग
- पानी (2 कप)
- 1 दालचीनी
- 4 काली मिर्च के दाने
- अनासफल (1/2)
- सुखी लाल मिर्च (1)
- हल्दी पाउडर (1/4 चम्मच)
- लाल मिर्च पाउडर (1/2 चम्मच)
- 1 तेज पत्ता का छोटा टुकड़ा
- बारीक कटा हुआ हरा धनिया (1 चम्मच)
- स्वादानुसार नमक
Khichdi Recipe in Hindi
सबसे पहले चावल को धो लें। इसके बाद मूंग दाल और तूर दाल को भी अच्छे से धो लें। अब करीब 20 मिनट के लिए तीनों को पानी में भिगोकर रख दें।
इसके बाद एक 3-4 लीटर का प्रेशर कुकर लें। इसमें दो चम्मच के करीब घी डाल दीजिए। इसके बाद इसमें जीरा और राई डाल दें। फूटने के बाद इसमें तेज पत्ता, लौंग, काली मिर्च के दाने, दालचीनी, अनासफल, मूंगफली और सुखीलाल मिर्च डाल दें और एक मिनट के लिए भून लें।
इसके बाद कुकर में भीगे हुए चावल, मूंग दाल और तूर दाल डालकर अच्छे से मिला लें। अब इसमें कुछ मसाले जैसे- हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर 1 से 2 मिनट तक भून लें। इसमें 2 कप पानी डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
इसके बाद कुकर का ढक्कन लगाकर बंद कर दें। कम से कम तीन सीटी आने के बाद गैस बंद करें। पहली सीटी आने तक गैस की आंच तेज रखें। बाद में दो सीटी के लिए आंच को कम कर दें।
इस तरह से खिचड़ी बनकर तैयार हो जाएगी। अब आप खिचड़ी को परोस सकते हैं। स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें ऊपर देसी घी डालकर जरूर सर्व करें। साथ में पापल, अचार, दही और सब्जी भी दें। इससे खिचड़ी को हर कोई बड़े ही चाव से खाना पसंद करेगा।
और पढ़िए –हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
17 mins agoपुराने कंबलों को बेकार समझकर फेंकने की ना करें गलती, इस तरह करें इस्तेमाल
2 hrs agoनाश्ते में बनाकर खाएं स्वादिष्ट मुगलई परांठा, बार-बार बनाकर खाने लगेंगे
6 hrs agoकम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
20 hrs agoशरद पूर्णिमा के लिए ऐसे तैयार करें खीर, ठंडी होकर भी लगेगी स्वादिष्ट
21 hrs agoनशा नहीं, पोषण का खजाना है भांग के बीजों की चटनी! जानें इसे बनाने का तरीका
23 hrs agoघर के स्विच बोर्ड की सफाई भी है जरूरी, इन हैक्स से मिनटों में आएगी चमक
23 hrs agoतांबे-पीतल की सफाई के लिए घर पर ऐसे बनाएं पीतांबरी पाउडर
1 day agoदिवाली की शॉपिंग होगी आसान, दिल्ली के इस मार्केट में मिलेगा हर सामान
1 day agoमहंगी साड़ी में सेफ्टी पिन से हो गए हैं छेद? बिना सिलाई ऐसे करें ठीक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines