Beetroot Raita Recipe In Hindi: चुकंदर एक बहुत ही हेल्दी सुपरफूड है जोकि प्रोटीन, कैल्शियम और आयरन जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स के गुणों का भंडार होता है। इसलिए चुकंदर को आमतौर पर सलाद, जूस या स्मूदी के तौर पर खाया जाता है।
लेकिन क्या कभी आपने चुकंदर का रायता ट्राई किया है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए चुकंदर का रायता बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। बीटरूट के सेवन से आपके शरीर में खून की कमी को पूरा करने में मदद मिलती है।
इसके साथ ही इससे आपका खून साफ होता है जिससे आपको चमकदार त्वचा पाने में सहायता मिलती है। इसके अलावा इसके सेवन से आपको वेट कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है।
इसलिए इस हेल्दी और टेस्टी रायते का सेवन करना आपके लिए लाभकारी साबित होता है। इसको आप केवन 10 मिनट में बनाकर खा सकते हैं, तो चलिए जानते हैं चुकंदर का रायता (Beetroot Raita Recipe) बनाने की रेसिपी-
चुकंदर का रायता बनाने की सामग्री-
- 1 चुकंदर
- 1 कप दही
- 1-2 हरी मिर्च
- 1/2 छोटा चम्मच सफेद तिल
- 1/2 छोटा चम्मच राई
- 3-4 करी पत्ता
- स्वादानुसार काला नमक
- आधा चम्मच भुना हुआ जीरा
- एक छोटा चम्मच तेल
- ऑप्शनल सूखा नारियल
चुकंदर का रायता बनाने की रेसिपी- (Beetroot Raita Recipe)
- इसको बनाने के लिए आप सबस पहले चुकंदर को अच्छे से धोकर साफ कर लें।
- फिर आप इसको छीलकर कद्दूकस करके रख लें।
- इसके बाद आप हरी मिर्च को भी धोकर बारीक काट लें।
- फिर आप एक बाउल में दही को डालकर अच्छे से फेंट लें।
- इसके बाद आप इसमें कद्दूकस चुकंदर डालें और अच्छे से मिलाएं।
- फिर आप इसमें हरी मिर्च डालकर अच्छी तरह से मिला दें।
- इसके बाद आप एक कढ़ाई में तेल डालकर गर्म कर लें।
- फिर आप इसमें तिल, राई और करी पत्ता डालकर तटकाएं।
- इसके बाद आप इस तड़के को हल्का सा ठंडा करके दही मिक्चर में डालकर मिलाएं।
- फिर आप इसमें भुना हुआ जीरा पाउडर डालें और अच्छे से मिला दें।
- अब आपका पौष्टिकता से भरपूर चुकंदर का रायता बनकर तैयार हो चुका है।
- फिर आप इसको सूखे कद्दूकस नारियल से गार्निश करके ठंडा-ठंडा सर्व करें।
संबंधित खबरें
धनतेरस पर मां लक्ष्मी और कुबेर देव की बरसे कृपा, अपनों को भेजें ये मैसेज
1 hr agoकम सैलरी में कैसे करें दिवाली की तैयारी? इन स्मार्ट टिप्स से बचाएं पैसे
9 hrs agoधनतेरस पर बनाएं महाराष्ट्र की फेमस पूरन पोली, मजा हो जाएगा दोगुना
11 hrs agoदिवाली पर बिना मावा और चाशनी के बनाएं नारियल के लड्डू, स्वाद ऐसा कि बाजार की मिठाई भी लगेगी फीकी
1 day agoदिवाली पर पुरानी साड़ी को इस तरह करें स्टाइल, ट्रेंडी दिखेगा लुक
1 day agoदिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
1 day agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
1 day agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
1 day agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines