Mahashivratri Shahi Thandai Recipe: 26 फरवरी, बुधवार को महाशिवरात्रि का पर्व है। ये दिन भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है। इस दिन शिवलिंग की पूजा और व्रत आदि रखने का विधान है। शिव जी को प्रसाद के तौर पर भांग, ठंडाई आदि चीजें भी अर्पित की जाती है। फलहार व्रत रखने वाले फल और ठंडाई का सेवन भी करते हैं। अगर आप भी महाशिवरात्रि पर घर में ठंडाई बनाने का प्लान कर रहे हैं तो मिनटों में तैयार होने वाली शाही ठंडाई को बना सकते हैं। बस इसके लिए थोड़ा सा समय और कुछ सामग्री की जरूरत होगी। आइए शाही ठंडाई बनाने की आसान विधि जानते हैं।
शाही ठंडाई बनाने की सामग्री
- 12 काली मिर्ची
- 1/5 छोटा चम्मच खसखस
- 2 बड़े चम्मच तरबूज के बीज
- 10 पीस काजू
- 1 बड़ा चम्मच सौफ
- 25 बादाम
- दूध
- इलायची
- चीनी
शाही ठंडाई बनाने की विधि
शाही ठंडाई बनाने से पहले आधे घंटे के लिए 12 काली मिर्ची, 1/5 छोटा चम्मच खसखस, 2 बड़े चम्मच तरबूज के बीज, 10 पीस काजू और 1 बड़ा चम्मच सौफ गरम पानी में भिगोकर रखें। एक अलग कटोरी में करीब 25 बादाम में भिगोकर रखें। आधे घंटे के बाद सभी सामग्री को अच्छे से मिक्सी ग्राइंडर में पीस लें। एक स्मूदी पेस्ट तैयार करके एक तरफ साइड रख दें।
अब एक पतीले में दूध उबालने के लिए रख दीजिए। इसमें आधा कप चीनी या स्वादानुसार चीनी डाल दीजिए। इलायची का पाउडर उबाल के बाद मिक्स कर दें। रंग के लिए दूध में केसर मिला दें, चाहें तो फूड कलर भी डाल सकते हैं जो फ्लेवर और टेस्ट को बढ़ाने में मदद कर सकता है।
गर्म दूध में ही तैयार किया गया पेस्ट डाल दीजिए। अच्छे से मिक्स करने के बाद ठंडाई तैयार हो जाएगी लेकिन इसके टेस्ट को बेहतर बनाने के लिए ठंडाई को फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दीजिए। ठंडी होने पर शाही ठंडाई को निकालकर आप सर्व कर सकते हैं। इस टेस्टी शाही ठंडाई को व्रत में भी पी सकते हैं।
ये भी पढ़ें- महाशिवरात्रि से संबंधित अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर (Mahashivratri) क्लिक कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
Diwali Wishes 2026: दिवाली पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश
12 hrs agoदीपावली पर पूजा की थाली सजाएं कुछ इस तरह, फोटोज भी आएंगी खूबसूरत
14 hrs agoइस दिवाली फोटो को दें रॉयल लुक! बस कॉपी-पेस्ट करें ये AI Prompts
17 hrs agoदिवाली पर फोटोज करनी हैं पोस्ट तो सेलेब्स की तरह ऐसे हों तैयार
17 hrs agoछोटी दिवाली पर घर में बनाकर खाएं मिनी समोसा, इस तरह बनकर होगा तैयार
21 hrs agoछोटी दिवाली पर सभी को भेजिए यहां दिए शुभकामना संदेश, कोट्स, शायरी और फोटोज
1 day agoDiwali Mehendi Designs: इस दिवाली हाथों पर रचाएं खूबसूरत मेहंदी
1 day agoसर्दियों में भी फूलों से महकेगा आपका गार्डन, ऐसे करें पौधों की देखभाल
1 day agoदिल्ली से कश्मीर तक फर्स्ट AC में सफर का अनुभव
1 day agoDiwali Toran: केले के पत्ते से ऐसे बनाएं तोरण, यहां जानिए तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines