How to Make Malpua Hindi Tips: महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2026) का पावन पर्व आते ही घरों में पूजा, मंत्र और भक्ति का वातावरण बन जाता है. इस दिन शिव जी को प्रसन्न करने के लिए लोग तरह-तरह के पकवान बनाते हैं, जिनमें मीठे व्यंजन का विशेष महत्व होता है. अगर आप बाजार की मिठाई की जगह घर में स्नेह और श्रद्धा से कुछ बनाना चाहते हैं, तो गुड़ और आटे के मालपुए एक बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं. ये नरम, खुशबूदार और देसी स्वाद से भरपूर होते हैं. इन्हें बनाना कोई मुश्किल काम नहीं, बल्कि बहुत आसान है, और जब ये गरमागरम तैयार होते हैं तो परिवार के लोग बार-बार मांगते हैं. आइए जानते हैं आप कैसे बना सकते हैं मालपुए.
यह भी पढ़ें:महाभारत के दौरान दिए गए लोकप्रिय गीता उपदेश, जानिए 5 सीख जो बना देंगी आपकी जिंदगी बेहतर
रसोई में मौजूद चीजों से आसानी से बनाए मालपुए
- एक कप गेहूं का आटा लें.
- आधा कप गुड़.
- एक चम्मच सौंफ.
- एक चम्मच इलायची पाउडर.
- जरूरत के अनुसार पानी रखें.
- तलने के लिए तेल या घी रखें.
बस इन्हीं सामान्य सामग्रियों से आप मिनटों में ऐसा प्रसाद बना सकते हैं जो दिखने और खाने दोनों में कमाल लगेगा.
स्टेप बाय स्टेप तैयार करें फूले-फूले मालपुए
- सबसे पहले थोड़ा गुनगुना पानी लेकर उसमें गुड़ को अच्छी तरह घुलने दें ताकि चिकना सिरप बन जाए.
- एक बड़े बर्तन में आटा डालें और गुड़ का पानी मिलाते हुए स्मूद घोल तैयार करें. ध्यान रखें, इसमें गांठें बिल्कुल न रहें.
- अब सौंफ और इलायची पाउडर डालकर मिश्रण को अच्छे से फेंट लें, फिर 10-15 मिनट ढककर रख दें ताकि बैटर हल्का फूल जाए.
- वक्त जब पूरा हो जाए, तो कड़ाही में तेल या घी गरम करें और चम्मच से घोल डालकर गोल आकार दें.
- इसे अच्छे से बनाने के लिए मध्यम आंच पर इन्हें पलट-पलटकर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें.
- गरमा-गरम मालपुए तैयार हैं. इन्हें भोग में चढ़ाएं और बाद में परिवार के साथ प्रसाद की तरह आनंद लेकर खाएं.
यह भी पढ़ें: रोज गर्म पानी से नहाते हैं? जानिए स्किन, बाल और सेहत पर पड़ने वाले गंभीर नुकसान
संबंधित खबरें
बदलते मौसम में त्वचा पर होती है खुजली? नहाने के पानी में मिलाएं ये 2 चीजें
1 hr agoघूमने के प्लान में ले रहे AI की मदद? जानकारी खड़ी कर सकती है परेशानी
15 hrs agoनेल एक्सटेंशन घर पर निकालने के ये हैक्स आएंगे काम, नहीं खर्चने पड़ेंगे पैसे
18 hrs agoटमाटर के पौधों पर लद जाएंगे फल, बस खाद डालते समय न करें ये गलतियां
1 day agoकरवाचौथ पर काली पड़ी पायल-बिछिया की करें सफाई, यहां जानिए तरीका
1 day agoदशहरा की मस्ती के बाद छाई है सुस्ती? ये ड्रिंक कर देगी आपको रिफ्रेश
1 day agoदाल-चावल में लगाएं गुजराती तड़के का ट्विस्ट, स्वाद बढ़ा देगी ये फेमस खिचड़ी
1 day agoअसली घी की पहचान कैसे करें? मिलावट पकड़ने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके
1 day agoऊनी स्वेटर पर निकल आए हैं रोएं? इन ट्रिक्स से तुरंत करें साफ
1 day agoदशहरा पर बनाएं गुड़ के मीठे चावल, खुशबू और स्वाद जीत लेंगे सबका दिल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines