महाशिवरात्रि पर इस तरह तैयार करें गुड़ और आटे से बने मालपुए, भोलेनाथ को लगाएं यह खास भोग

क्या आप भी महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर घर में ही कुछ खास, स्वादिष्ट मिठाई बनाना चाहते हैं, लेकिन आपको समझ नहीं आ रहा कि क्या बनाएं और कैसे बनाए? हम आपको घर पर ही मिनटों में गुड़ और आटे का बेहतरीन मालपुए बनान सिखाएंगे. आइए जानते हैं आप कैसे बना सकते हैं.

Malpua

मालपुए कैसे बनाएं?

विज्ञापन

How to Make Malpua Hindi Tips: महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2026) का पावन पर्व आते ही घरों में पूजा, मंत्र और भक्ति का वातावरण बन जाता है. इस दिन शिव जी को प्रसन्न करने के लिए लोग तरह-तरह के पकवान बनाते हैं, जिनमें मीठे व्यंजन का विशेष महत्व होता है. अगर आप बाजार की मिठाई की जगह घर में स्नेह और श्रद्धा से कुछ बनाना चाहते हैं, तो गुड़ और आटे के मालपुए एक बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं. ये नरम, खुशबूदार और देसी स्वाद से भरपूर होते हैं. इन्हें बनाना कोई मुश्किल काम नहीं, बल्कि बहुत आसान है, और जब ये गरमागरम तैयार होते हैं तो परिवार के लोग बार-बार मांगते हैं. आइए जानते हैं आप कैसे बना सकते हैं मालपुए.

यह भी पढ़ें:महाभारत के दौरान दिए गए लोकप्रिय गीता उपदेश, जानिए 5 सीख जो बना देंगी आपकी जिंदगी बेहतर

विज्ञापन

रसोई में मौजूद चीजों से आसानी से बनाए मालपुए

  • एक कप गेहूं का आटा लें.
  • आधा कप गुड़.
  • एक चम्मच सौंफ.
  • एक चम्मच इलायची पाउडर.
  • जरूरत के अनुसार पानी रखें.
  • तलने के लिए तेल या घी रखें.

बस इन्हीं सामान्य सामग्रियों से आप मिनटों में ऐसा प्रसाद बना सकते हैं जो दिखने और खाने दोनों में कमाल लगेगा.

स्टेप बाय स्टेप तैयार करें फूले-फूले मालपुए

  • सबसे पहले थोड़ा गुनगुना पानी लेकर उसमें गुड़ को अच्छी तरह घुलने दें ताकि चिकना सिरप बन जाए.
  • एक बड़े बर्तन में आटा डालें और गुड़ का पानी मिलाते हुए स्मूद घोल तैयार करें. ध्यान रखें, इसमें गांठें बिल्कुल न रहें.
  • अब सौंफ और इलायची पाउडर डालकर मिश्रण को अच्छे से फेंट लें, फिर 10-15 मिनट ढककर रख दें ताकि बैटर हल्का फूल जाए.
  • वक्त जब पूरा हो जाए, तो कड़ाही में तेल या घी गरम करें और चम्मच से घोल डालकर गोल आकार दें.
  • इसे अच्छे से बनाने के लिए मध्यम आंच पर इन्हें पलट-पलटकर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें.
  • गरमा-गरम मालपुए तैयार हैं. इन्हें भोग में चढ़ाएं और बाद में परिवार के साथ प्रसाद की तरह आनंद लेकर खाएं.

यह भी पढ़ें: रोज गर्म पानी से नहाते हैं? जानिए स्किन, बाल और सेहत पर पड़ने वाले गंभीर नुकसान

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ