News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
MahaKumbh 2025: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ के शुरु होते ही, भक्तों का जमावड़ा लगा हुआ है। यहां श्रद्धालु त्रिवेणी संगम पर पवित्र डुबकी लगाने आते हैं। महाकुंभ में केवल देश ही नहीं, बल्कि विदेशी श्रद्धालु भी त्रिवेणी संगम पर पवित्र डुबकी लगाने पहुंचे हैं। ऐसे में यहां का नजारा और भी ज्यादा सुंदर लगता है।
प्रयागराज में 13 जनवरी 2025 से महाकुंभ की शुरुआत हुई थी और यह 26 फरवरी 2025 को समाप्त होगा। 2 महीने से भी ज्यादा चलने वाले इस मेले में अब तक करोड़ों श्रद्धालु पवित्र डुबकी लगा चुके हैं और आने वाले दिनों में अभी और श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। इसलिए अगर आप भी अभी तक महाकुंभ नहीं गए है तो बचे हुए दिनों में महाकुंभ ट्रेन से जा सकते हैं।
अगर आप कहीं दूर से आ रहे हैं, तो ध्यान रखें, अपने साथ केवल जरूरी सामान ही साथ में रखें, क्योंकि घाट तक किसी भी वाहन के जाने की सुविधा नहीं है। इसलिए आपको अपना पूरा सामान लेकर काफी लंबा चलना पड़ सकता है। अकेले यात्रा पर जाने की बजाय अपने साथ किसी एक साथी को जरूर रखें या समूह में जाए। इससे जब आप वहां पवित्र डुबकी लगाने जाएंगे तो, आपके सामान का ध्यान आपके साथ जाने वाले लोग रखेंगे, क्योंकि यहां लोगों का सामान गायब होने में देर नहीं लगती। कोशिश करें कि आप सुबह के समय भीड़ होने से पहले प्रयागराज पहुंच जाएं। पूरे दिन मेले में घूमने के बाद आप शाम के समय वापस अपने घर लौटने के लिए ट्रेन या बस से निकल सकते हैं।
महाकुंभ में टेंट की सुविधा तो है, लेकिन यह काफी ज्यादा महंगा है। इस समय प्रयागराज में होटल भी बहुत महंगे हैं। दुसरी तरफ, सार्वजनिक टेंट में लोगों को रहने के लिए जगह ही नहीं मिल पा रही है। ऐसे में काफी लोगों को सड़कों पर रात गुजारनी पड़ रही है। अगर आप महाकुंभ में रात गुजार रहे हैं, तो अपने साथ शॉल और चादर जैसी चीजें जरूर लोकर जाएं। आगर आपको सोने की जगह नहीं भी मिलती है, तो आप चादर और शॉल से खुद को ठंड में राहत दे सकते हैं। प्रयागराज में अगर न चाहते हुए भी आपको रुकना पड़ रहा है, तो होटल आप मेले से दूर जाकर भी ले सकते हैं, क्योंकि मेले से दुर आपको होटल सस्ते मिल सकते हैं।
अगर आपको महाकुंभ से जुड़ी खास बातें आपको पता होंगी, तो आपको दिक्कतों का सामना लहीं करना पड़ेगा।
यह भी पढ़ें: फरवरी में है घूमने का प्लान? ये हैं उत्तराखंड में 5 खूबसूरत जगह
न्यूज 24 पर पढ़ें लाइफस्टाइल, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।