मानसून खत्‍म..अब होंगे टाइगर के दीदार, पर्यटकों के ल‍िए MP में खुल गए ये 6 नेशनल पार्क

Madhya Pradesh National Park: भारत में सबसे ज्यादा नेशनल पार्क मध्य प्रदेश राज्य में हैं। इन नेशनल पार्कों में आप टाइगर देखने जा सकते हैं। दशहरा-दिवाली की छुट्टियों पर यहां अपने परिवार के साथ जरूर जाएं।

madhya pradesh national park

Madhya Pradesh National Park: मध्य प्रदेश भारत के बड़े राज्यों में से एक है। यहां कई बड़े वाइल्ड लाइफ पार्क्स मिल जाएंगे जहां आपको टाइगर, पक्षी और सांप देखने को मिलेंगे। अक्टूबर के महीने में काफी छुट्टियां हैं, जिनमें आप बाहर घूमने जा सकते हैं। 1 अक्टूबर से मध्य प्रदेश के नेशनल पार्क्स पर्यटकों के लिए खोल दिए गए हैं। अगर आप भी वाइल्ड लाइफ लवर्स हैं तो इन पार्क्स में एक बार जरूर जाएं। यहां घूमने के लिए आपको ज्यादा लंबी छुट्टियों की भी जरूरत नहीं है। घूमने के लिए 1 वीकेंड भी काफी है।

विज्ञापन

ये हैं एमपी के 6 बेस्ट वाइल्ड लाइफ पार्क

मानसून के बाद लगभग चार महीने बाद मध्य प्रदेश के नेशनल पार्कों के दरवाजे सैलानियों के लिए खोले गए हैं। इन पार्कों में घूमने जाने से पहले यहां की खासियत जान लें।

विज्ञापन

कान्हा नेशनल पार्क

विज्ञापन

यह पार्क एमपी का सबसे बड़ा पार्क है। यह जंगल अपने बंगाल टाइगर के लिए पूरे देश में मशहूर है। इस वाइल्ड लाइफ सेंचुरी में पाए जाने वाले बारासिंघा भी दुनियाभर में मशहूर हैं। अक्टूबर का महीना, यहां घूमने के लिए बेस्ट है।

विज्ञापन

बांधवगढ़ पार्क

बांधवगढ़ पार्क, एमपी के उमरिया जिले में मौजूद है। यह पार्क भी अपने बाघों के लिए दुनियाभर में मशहूर है। इसके अलावा इस पार्क में आपको 250 प्रजातियों के जीव-जंतु देखने को भी मिल जाएंगे, जिनमें नील गाय, भौंकने वाले हिरण और जंगली सूअर शामिल हैं।

विज्ञापन

पन्ना नेशनल पार्क

विज्ञापन

पन्ना नेशनल पार्क भारत का 5वां सबसे बड़ा पार्क है जहां आपको रोयल बंगाल टाइगर पाए जाते हैं। यह पार्क एमपी के छतरपुर जिले में है। यहां आपको टाइगर के अलावा खूबसूरत पक्षियों की भी कई प्रजातियां मिल जाएंगी। पन्ना टाइगर रिजर्व अपने प्राकृतिक सौंदर्य के लिए भी दुनियाभर में फेमस है

पेंच नेशनल पार्क

विज्ञापन

पेंच नेशनल पार्क अपनी हरे-भरे जंगलों के लिए मशहूर है। यहां शिकार करने वाले जानवरों की सबसे ज्यादा प्रजाति पाई जाती है। इस वाइल्ड लाइफ सेंचुरी में आप जानवरों के अलावा बोट राइडिंग और आस-पास मौजूद लोकल मंदिरों के भी दर्शन कर सकते हैं।

सतपुड़ा नेशनल पार्क

विज्ञापन

यह नेशनल पार्क होशंगाबाद जिले में मौजूद है। इसे सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के नाम से भी जाना जाता है। इस नेशनल पार्क में बाघ, तेंदुए और कई ऐसे पेड़-पौधे हैं जो दुनियाभर में मशहूर हैं।

संजय डुबरी नेशनल पार्क

विज्ञापन

संजय डुबरी नेशनल पार्क में लगभग 152 प्रकार के पक्षियों की प्रजातियां पाई जाती हैं। इसके अलावा, यहां मछलियों की भी 34 प्रजातियां देखने को मिल जाती हैं। यहां आपको चीते, लोमड़ी और भालू जैसे कई जंगली जानवर देखने को मिल जाएंगे। यह जंगल एमी के सिंघरौली जिले से लेकर छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले तक फैला है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ