Madhuri Dixit Hair Care Tips: माधुरी दीक्षित नेने आज भी बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक हैं. ना सिर्फ माधुरी की त्वचा ग्लोइंग नजर आती है बल्कि बालों की खूबसूरती के भी लोग कायल हैं. लेकिन, क्या आप जानते हैं माधुरी अपने बालों की देखरेख के लिए बाजार से तेल खरीदकर नहीं लाती हैं बल्कि घर पर ही इस हेयर ऑयल (Homemade Hair Oil) को तैयार करती हैं. सिर्फ 4 चीजों से बन जाने वाला यह तेल बालों को जड़ों से सिरों तक फायदा देता है और उन्हें खूबसूरत बनाने में मदद करता है. माधुरी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से वीडियो शेयर करके बताया है कि वे बालों के लिए कैसे तेल बनाती हैं, किस तरह हेयर मास्क तैयार करती हैं और बालों को हेल्दी रखने के लिए कौन से टिप्स फॉलो करती हैं. आप भी बिना देरी किए जान लीजिए ये सेलेब्रिटी हेयर सीक्रेट्स.
बालों पर यह घर पर बना तेल लगाती हैं माधुरी
माधुरी दीक्षित ने बताया कि उनके दोस्त ने उन्हें यह तेल सिर पर लगाने के लिए कहा था. इस तेल को बनाने के लिए आपको आधा कप नारियल तेल, 15 से 20 करी पत्ते, एक चम्मच मेथी के दाने और एक छोटे प्याज की जरूरत होगी. नारियल का तेल बालों को टूटने और प्रदूषण से होने वाले नुकसान से बचाता है, करी पत्ते (Curry Leaves) एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं और बालों को नमी देते हैं, मेथी के दानों से सिर पर डैंड्रफ नहीं होता और बालों के टूटने की दिक्कत कम होती है, वहीं प्याज भी हेयर फॉल को रोकता है.
सबसे पहले तेल में सभी चीजों को डालें और आंच पर पकाएं. प्याज को इस तेल में घिसकर डालें. जब तेल पक जाए तो इसे छानकर अलग शीशी में रख लें. 2 दिनों तक तेल को अलग रखने के बाद इसका इस्तेमाल करें. माधुरी बताती हैं कि इस तेल को 3 से 4 दिन में एक बार सिर पर लगाया जा सकता है.
माधुरी ने बताया हेयर मास्क लगाने का तरीका
माधूरी दीक्षित बालों पर खुद ही हेयर मास्क बनाकर लगाती हैं. इस हेयर मास्क को बनाने के लिए केला, दही और शहद इस्तेमाल किया जाता है. एक केले को काटकर उसमें 2 चम्मच दही और एक चम्मच शहद मिलाया जाता है. इसे अच्छे से मैश करके बालों पर जड़ों से सिरों तक लगाते हैं. इसे लगाकर सिर पर शावर कैप पहनी जा सकती है. 30 से 40 मिनट तक इस हेयर मास्क को लगाकर रखने के बाद धोकर हटाया जाता है. इससे बालों को नमी मिलती है, बाल मुलायम होते हैं और खूबसूरत नजर आते हैं.
माधूरी दीक्षित ने दी हेयर केयर टिप्स
- माधुरी का कहना है कि जब आप बाहर नहीं जा रही हैं तब हेयर ड्रायर का इस्तेमाल करने से बचें.
- बालों पर जोर से तौलिया ना रगड़ें.
- शैंपू करते हुए बालों पर बहुत ज्यादा गर्म पानी ना डालें, गुनगुने पानी से बाल धोए जा सकते हैं.
- शैंपू को बालों की जड़ों पर लगाएं और कंडीशनर सिर्फ बालों के सिरों पर लगाएं स्कैल्प पर नहीं.
- बालों को बार-बार हाथ लगाने से बचें.
- बालों को तेजी से या जोर-जोर से ना झाड़ें. गीले बालों पर कंघी करने से बचें.
- रेग्यूलर हेयर मसाज करना भी जरूरी है.
- बाल दोमुंहे ना हों इसके लिए हर कुछ दिन में बालों को ट्रिम करते रहें.
यह भी पढ़ें – धूप से रूखे-सूखे हो गए हैं बाल तो बनाकर लगा लीजिए ये 5 हेयर मास्क, मुलायम हो जाएंगी लटें
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर दिखना है खूबसूरत तो इस उबटन को बना लीजिए आज ही
2 hrs agoसिंक का पाइप हो गया है जाम तो एक चम्मच डाल दें यह चीज, निकल जाएगी गंदगी
4 hrs agoNavratri Vrat Recipes: व्रत में बनाकर खाएं लौकी की खीर, स्वाद भी आएगा अच्छा
5 hrs agoआज नवरात्रि के पांचवे दिन सभी को भेजिए मां स्कंदमाता पूजा की शुभकामनाएं
7 hrs agoमां कूष्मांडा को प्रसाद में चढ़ाए आलू के मालपुए, घर पर बनाने की आसान रेसिपी
1 day agoरोजाना साबूदाना खाकर हो गए हैं बोर? आज ही से व्रत में खाएं ये चीजें
1 day agoमां कूष्मांडा के इन संदेशों से अपनों को दें नवरात्रि की बधाई
1 day agoशाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
1 day agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
2 days agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines