हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

मधुमक्खी के काटने पर क्या लगाने से जहर तुरंत उतर जाता है? यहां जानिए असरदार घरेलू उपाय

Bee Sting Home Remedies: अगर अचानक मधुमक्खी या ततैया ने काट लिया है तो यहां जानिए किस घरेलू नुस्खे से तुरंत आराम मिल सकता है ये नुस्खे तेजी से अपना असर दिखाते हैं.

विज्ञापन
मधुमक्खी के काटने का घरेलू इलाज क्या है?

Madhumakhi ka Dank Kaise Nikale: मधुमक्खी कब और कहां किसी को काट ले इसका पहले से अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है. मधुमक्खी या ततैया डंक मारती है तो तेज दर्द होता है और त्वचा लाल पड़ जाती है सो अलग. ऐसे में अगर आपको या आपके किसी परिचित को मधुमक्खी ने काट लिया है तो यहां बताए घरेलू उपाय (Home Remedies) आजमाकर देखे जा सकते हैं. इससे त्वचा फूलेगी नहीं, लाल नहीं होगी, सूजन नहीं होगी और इंफेक्शन से बचेंगे सो अलग. ये नुस्खे तेजी से अपना असर दिखाते हैं.

मधुमक्खी काट ले तो क्या करें

बर्फ आएगी काम – मधुमक्खी काट ले तो डंक लगने वाले हिस्से पर बर्फ रगड़ें और फिर उसपर कपड़ा लपेट लें. इससे सूजन नहीं होती है और इरिटेशन कम होने में मदद मिलती है.

शहद – एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों समेत औषधीय गुणों से भरपूर शहद मधुमक्खी या किसी और कीड़े के काटने (Bee Bite) के बाद त्वचा पर लगाया जा सकता है. इससे इंफेक्शन कम होता है और हीलिंग प्रोसेस बढ़ता है सो अलग.

विज्ञापन

बेकिंग सोडा – मधुमक्खी के काटने पर बेकिंग सोडा (Baking Soda) का पेस्ट घाव को डिसइंफेक्ट करने में मदद करता है. आपको करना बस इतना है कि बेकिंग सोडा में पानी मिलाकर पेस्ट बनाना है. इस पेस्ट को त्वचा पर 15 मिनट लगाकर रखने के बाद धोकर हटा लें.

एलोवेरा – मधुमक्खी के काटने पर प्रभावित हिस्से पर एलोवेरा जैल लगाया जा सकता है. एलोवेरा के एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण मधुमक्खी के काटे गए हिस्से को राहत पहुंचाते हैं.

विज्ञापन

सेब का सिरका – कीड़ा काटने पर सेब का सिरका भी बेहद काम आता है. सेब का सिरका या एपल साइडर विनेगर को पानी में मिलाकर त्वचा पर लगाया जा सकता है. इससे मधुमक्खी से लेकर अन्य कीड़ों के डंक से भी राहत मिल जाती है.

तुरंत करें ये काम

विज्ञापन

ततैया या मधुमक्खी के काटने पर सबसे पहले प्रभावित हिस्से को ठंडे पानी से धो लें. इससे जलन कम होती है और त्वचा सूजती नहीं है. कीड़ा काटने के बाद खुजली करने से खासतौर से परहेज करें. पानी से त्वचा को साफ करने से खुजली भी नहीं होती है.

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola